‘ये प्रेम मोल लिया’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम, सूरज बड़जात्या की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी

4b392b82228fba41922d2fd9b26ae1e117958669935641296 original


फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की.

बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ से देखने को मिली. फिल्म के  रिलीज होते ही सूरज बड़जात्या, शरवरी और आयुष्मान खुराना ने अपने-अपने करियर में खास रिकॉर्ड दर्ज किए.

‘ये प्रेम मोल लिया’ बॉक्स ऑफिस डे-1

  • सैकनिल्क के मुताबिक, ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 7,251 शोज के जरिए भारत में 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
  •  फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 4.70 करोड़ रुपये और नेट कमाई 4 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं, विदेशों में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा है. 
  • इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 8.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

ये प्रेम मोल लिया' ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम, सूरज बड़जात्या की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी

 सूरज बड़जात्या के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में
4 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ सूरज बड़जात्या के निर्देशन करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने उनकी पिछली फिल्म ‘ऊंचाई’ की ओपनिंग को 2.19 करोड़ रुपये से पीछे छोड़ दिया है. यहां देखें सूरज बड़जात्या के निर्देशन करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों का नेट कलेक्शन-

1. प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़ रुपये
2. ये प्रेम मोल लिया- 4 करोड़ रुपये
3. ऊंचाई- 1.81 करोड़ रुपये
4. मैं प्रेम की दीवानी हूं- 1.27 करोड़ रुपये
5. हम साथ-साथ हैं- 1.16 करोड़ रुपये
6. विवाह- 83 लाख रुपये
7. हम आपके हैं कौन- 9.5 लाख रुपये
8. मैंने प्यार किया- 1.55 लाख रुपये

‘ये प्रेम मोल लिया’ बनी शरवरी के करियर की चौथी बड़ी ओपनर 
 ‘ये प्रेम मोल लिया’  शरवरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है. ये फिल्म ‘मुंज्या’ से सिर्फ 21 लाख रुपये पीछे है. यहां देखें, शरवरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों का नेट कलेक्शन-

1. अल्फा- 9.25 करोड़ रुपये
2. वेदा- 6.75 करोड़ रुपये
3. मुंज्या- 4.21 करोड़ रुपये
4. ये प्रेम मोल लिया- 4 करोड़ रुपये
5. बंटी और बबली 2- 2.6 करोड़ रुपये
6. मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़ रुपये

आयुष्मान खुराना के करियर की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्में
आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने टॉप 10 में जगह बना ली है. ये 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 10वें नंबर पर है. आयुष्मान खुराना के करियर की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों का नेट कलेक्शन-

1. थामा- 25.11 करोड़ रुपये
2. ड्रीम गर्ल 2- 10.69 करोड़ रुपये
3. बाला- 10.15 करोड़ रुपये
4. ड्रीम गर्ल- 10.05 करोड़ रुपये
5. शुभ मंगल ज्यादा सावधान- 9.55 करोड़ रुपये
6. बधाई हो- 7.35 करोड़ रुपये
7. आर्टिकल 15- 5.02 करोड़ रुपये
8. पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
9. उड़ता तीर- 4.1 करोड़ रुपये
10. ये प्रेम मोल लिया- 4 करोड़ रुपये



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *