Reasons For Gujarat Titans Loss: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जीत हासिल करने वाली बेंगलुरु ने फाइनल में जगह हासिल कर ली है. सवाल यह है कि क्या हारने वाली गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? यहां आपको इसका जवाब मिलेगा और गुजरात की हार के 3 बड़े कारणों का पता चलेगा.
क्या हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई गुजरात?
अभी गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है. अब टीम दूसरा क्वालीफायर खेलेगी. क्वालीफायर-1 में गुजरात की भिड़ंत एलिमिनेटर में जीत हासिल करने वाली टीम के साथ होगी. अब आइए जानते हैं कि गुजरात की हार के तीन बड़े कारण क्या रहे.
1- पिच का सही निरिक्षण नहीं कर पाना (पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत)
मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. गिल पिच का सही तरीके से निरिक्षण नहीं कर सके. पहले बैटिंग का न्योता पाने वाली बेंगलुरु ने ताबड़तोड़ बल्लबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बोर्ड पर लगा दिए. यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल रहा.
2- रजत पाटीदार का 20 रन पर कैच छोड़ना
गुजरात की हार की सबसे बड़ी वजह में से एक बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का कैच छोड़ना रहा. पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्के लगाकर 93* रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा.
जब पाटीदार सिर्फ 20 रन के स्कोर पर थे, तब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कगिसो रबाडा ने उनका कैच छोड़ दिया था. इस दौरान बेंगलुरु का स्कोर 3 विकेट पर 134 रन था. इस दौरान वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल आउट हो चुके थे. अगर पाटीदार का कैच पकड़ लिया जाता, तो टीम शायद 200 रन के टोटल तक भी नहीं पहुंच पाती. गुजरात के सामने कम लक्ष्य होता और नतीजा कुछ और हो सकता था.
3- खराब गेंदबाजी
गुजरात की तरफ से बहुत ही खराब गेंदबाजी देखने को मिली. पूरे सीजन टीम के लिए मुख्य गेंदबाजों का किरदार अदा करने वाले मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा महंगे साबित हुए. इसके अलावा बाकी गेंदबाजों ने भी खूब रन लुटाए.
सिराज ने 3 ओवर में 15.30 की इकॉनमी से 46 रन खर्चे. रबाडा ने 4 ओवर में 13.50 की इकॉनमी से 54 रन दिए. उन्होंने 2 विकेट लिए. बाकी कुलवंत खेजरोलिया ने 2 ओवर में 31 रन, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन, जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 39 रन और राशिद खान ने 3 ओवर में 29 रन खर्चे. होल्डर ने 2 और प्रसिद्ध ने 1 विकेट लिया.
यह भी पढ़ें: क्वालीफायर में विराट का विकेट गिरने पर वाइफ अनुष्का शर्मा का चौंकाने वाला रिएक्शन, तस्वीर वायरल
Watch: तगड़ा शॉट, चौका भी गया, फिर भी आउट हो गए साई सुदर्शन; गजब दिखा नजारा