सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर; देखें लिस्ट

39fe052b60dd36c2bf8a36df5728d1a217918826162541364 original


शुभमन गिल सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. मंगलवार (13 अक्टूबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने गिल को टाइटल से नवाजा. अगर भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट देखी जाए, तो गिल और बाकी खिलाड़ियों में जमीन-आसमान का फर्क नजर आता है. गिल 5 खिताब के साथ पहले पायदान पर हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर 2-2 टाइटल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. 

गौर करने वाली बात यह है कि विराट कोहली ने इस खिताब को सिर्फ एक बार ही जीता है. कोहली के अलावा कई और भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 1-1 बार टाइटल पर अपना नाम लिखवाया है. 

‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेटर

  • शुभमन गिल- 5 बार
  • जसप्रीत बुमराह- 2 बार
  • श्रेयस अय्यर- 2 बार
  • ऋषभ पंत- 1 बार
  • रविचंद्रन अश्विन- 1 बार
  • भुवनेश्वर कुमार- 1 बार
  • विराट कोहली- 1 बार
  • यशस्वी जयसवाल- 1 बार
  • मोहम्मद सिराज- 1 बार
  • अभिषेक शर्मा- 1 बार
  • संजू सैमसन- 1 बार

किस भारतीय खिलाड़ी ने कब जीता प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब 

  • 2021 जनवरी – ऋषभ पंत 
  • 2021 फरवरी – रवि अश्विन 
  • 2021 मार्च-भुवनेश्वर 
  • 2022 फरवरी – श्रेयस अय्यर 
  • 2022 अक्टूबर – विराट कोहली 
  • 2023 जनवरी – शुभमन गिल 
  • 2023 सितंबर – शुभमन गिल 
  • 2024 फरवरी – यशस्वी जयसवाल 
  • 2024 जून – जसप्रीत बुमराह 
  • 2024 दिसंबर – जसप्रीत बुमराह
  • 2025 फरवरी – शुभमन गिल 
  • 2025 मार्च – श्रेयस अय्यर 
  • 2025 जुलाई – शुभमन गिल 
  • 2025 अगस्त – मोहम्मद सिराज
  • 2025 सितम्बर – अभिषेक शर्मा 
  • 2026 मार्च – संजू सैमसन
  • 2026 सितम्बर – शुभमन गिल. 

शुभमन गिल का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गिल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. मौजूदा वक्त में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान हैं. फिलहाल वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ही नजर आ रहे हैं. अब तक उन्होंने 43 टेस्ट, 70 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 77 पारियों में गिल ने 43.47 की औसत से 3043 रन बना लिए हैं, जिसमें 11 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. यहां उनका हाई स्कोर 269 रनों का रहा है. वनडे की 69 पारियों में गिल ने 64.01 की औसत से 3713 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 223* रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल में गिल के बल्ले से 36 पारियों में 869 रन निकले हैं. यहां उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *