LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट

99932a2dbdf321619236c5de2c01eb7617835616480981379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज (9 जुलाई) घरेलू, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम स्थिर.
  • अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल में उछाल से गैस कीमतें बढ़ सकती हैं.
  • वाणिज्यिक गैस कीमतों की समीक्षा नियमित, घरेलू पर भी दबाव.

LPG Rate Today on July 9: भारत में आज 9 जुलाई, गुरुवार को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 2930 रुपये है. कल अंतर्राष्ट्रीय बाजारा में कच्चे तेल की कीमतों में 6% के भारी उछाल के बाद आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में तेल कंपनियां गैस की कीमतों की दोबारा समीक्षा कर सकती हैं.  

शहरवार LPG की कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 2930.0 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 2885.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3082.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3106.0 रुपये
चंडीगढ़ 951.5 रुपये 2954.5 रुपये 
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
हैदराबाद 934.0 रुपये 2052.5 रुपये
गाजियाबाद/नोएडा 968.0 रुपये 3115.0 रुपये
तिरुवनंतपुरम  939.50 रुपये 2930.00 रुपये

क्या गैस सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम पर सवाल उठाए जाने के बाद बुधवार को वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई. ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5.2% बढ़कर 78.02 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई और कारोबार के दौरान कुछ समय के लिए 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी पार कर गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की बेंचमार्क कीमतों में होने वाले किसी भी बड़े बदलाव का असर भारत में घरेलू ईंधन की कीमतों पर पड़ता है. 

कमर्शियल गैस की कीमतों की समीक्षा सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, HPCL, BPCL) समय-समय पर करती हैं. अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों पर दबाव बढ़ता है, तो 1 जुलाई को 183.50 रुपये की राहत अगली समीक्षा में वापस ली जा सकती है. जहां तक रही घरेलू गैस की बात, तो सरकार इसे हर तरह से स्थिर रखने की कोशिश करती है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतें और अंडर रिकवरी लगातार बढ़ती रहीं, तो सरकार को मजबूरन इसकी भी कीमतें बढ़ानी पड़ती है.  

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *