Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से

063334876d21b19281334a5b17deb3e817836779667821346 original


Shoe Companies: फेस्टिव सीजन आने से पहले लोग सेल का इंतजार करते हैं और जमकर शॉपिंग भी करते हैं. जो जिस चीज का शौकीन होता है वो वही चीज खरीदना पसंद करता है. जैसे कई लोगों को शू कलेक्शन रखने का शौक होता है, तो उन लोगों के लिए ये खबर जरूर पढ़ना चाहिए. क्योंकि अगर आप कुछ दिनों में सेल पर शूज खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको ये खबर थोड़ा निराश कर सकती है.

पुराना स्टॉक खत्म करने का मिला समय
दरअसल सरकार ने जूता बनाने वाली कंपनियों अपना पुराना स्टॉक बेचने के लिए थोड़ा और समय दे दिया है. ये थोड़ा समय वाकई में थोड़ा नहीं बल्कि पूरे एक साल का है. अब जूता बेचने वाली कंपनियां 31 जुलाई 2027 तक अपना पुराना स्टॉक खत्म कर सकती है. पहले इस स्टॉक को खत्म करने की तारीख 31 जुलाई 2026 थी.

ये भी पढ़ें: दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

दुकानदारों को मिली राहत
सरकार के इस फैसले के बाद दुकानदारों को थोड़ी राहत मिली है. क्योंकि उन्हें अब जल्दबाजी में अपना स्टॉक खत्म करने के लिए कोई सेल लगाने की जरूरत नहीं है. या कम दाम में जूते बेचने के लिए उनके ऊपर कोई बाध्यता नहीं रहेगी. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि फेस्टिव सीजन सेल नहीं लगेगी, वो जरूर लगेगी लेकिन लॉट खत्म के लिए अब दुकानदारों को कोई सेल लगाने की जरूरत नहीं होगी.

क्यों लिया गया फैसला?
सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि जूते का कारोबार मौसम पर निर्भर होता है. जो जूते बिक नहीं पाते हैं वो अगले सीजन तक पड़े रह जाते हैं. ऐसे में इस तारीख के बाद भारत में सिर्फ वही जूते बेचे जा सकेंगे, जिन्हें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणपत्र मिला होगा.

ये भी पढ़ें: Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट

घरेलू उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के द्वारा लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक अब हर कंपनियां हर सा 4500 जोड़ी सैंपल आयात कर सकेंगी. ये सैम्पल बेचने के लिए नहीं होंगे बल्कि नए डिजाइन को समझने और टेस्टिंग के मकसद से आयात किए जाएंगे. इससे घरेलू उत्पादन को भी समझना आसान होगा और विक्रेताओं को दिखाने के लिए भी ये जूते इस्तेमाल होंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *