भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान को आखिर अपने नाम से फैल रही खबरों पर सफाई क्यों देनी पड़ी? दरअसल, सोशल मीडिया पर उनके नाम से धर्म को लेकर कुछ गलत बातें फैलाई जा रही थीं. इस पर पठान ने सामने आकर साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी धर्म के बारे में बुरा नहीं कहा. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की कि उनके नाम से आने वाली किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.
इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना किसी सबूत के उनके नाम से गलत खबरें फैला रहे हैं, ताकि उन्हें ज्यादा व्यूज मिल सकें. पठान ने लोगों से कहा कि ऐसी खबरों पर भरोसा नहीं करें और उन्हें आगे शेयर करने से भी बचें. उन्होंने साफ किया कि अगर कोई बात सीधे उनकी तरफ से नहीं कही गई है, तो उनके नाम से चल रहे ऐसे बयानों पर भरोसा नहीं करें.
मैंने किसी भी धर्म के बारे में बुरा नहीं कहा
इरफान पठान ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने कभी किसी धर्म के बारे में बुरा नहीं बोला. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने अपने धर्म के बारे में भी कभी गलत बात नहीं कही. पूर्व क्रिकेटर ने लोगों से अपील की के सोशल मीडिया पर कोई भी खबर देखने के बाद उसे सच मानने की जल्दबाजी नहीं करें. पहले यह पता करें कि खबर सही है या नहीं. बिना जांच किए किसी के नाम से गलत बातें फैलाने से बचना चाहिए.
WCL में खेल रहे हैं इरफान पठान
41 साल के इरफान पठान इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस की तरफ से खेल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
यह भी पढ़ें:
वाशिंगटन सुंदर को 75 लाख, एशियन गेम्स गोल्ड जीतने पर इस खिलाड़ी को मिले 3 करोड़