इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

4fe0b5a209b10c136e823073de82b3b117917932424801094 original


भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पढ़ाई करने वाले युवाओं को सेना में कमीशंड ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन फीस नहीं देनी होगी. वहीं चयनित उम्मीदवारों को 4 साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,100 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी, वहीं उम्मीदवार 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए.  उम्मीदवार का जेईई मेन 2026 में शामिल होना चाहिए. इसके अलावा भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.वहीं उम्मीदवार की उम्र 16 से 19 साल के बीच होनी चाहिए. 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में चयन के लिए अलग से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. उम्मीदवार को 12वीं के अंकों और जेईई मेन 2026 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. एसएसबी इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी. इसके बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेरिट चुनकर अंतिम चयन किया जाएगा. 

4 साल की ट्रेनिंग, मिलेगी इंजीनियरिंग डिग्री 

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 4 साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें सैन्य प्रशिक्षण के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कराई जाएगी. कोर्स पूरा करने के बाद निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग डिग्री, लेफ्टिनेंट की रैंक और स्थायी कमीशन दिया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवार को हर महीने 56,100 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. कमीशन मिलने के बाद लेवल 10 के पे लेवल के अनुसार सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे. सालाना पैकेज ऐसे में उम्मीदवार का सालाना पैकेज करीब 17 से 18 लाख रुपये तक बताया गया है. 

इन इंजीनियरिंग स्ट्रीम में मिलेगी, पढ़ाई की सुविधा 

इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेनिंग केंद्रों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सीएमई पुणे में सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमसीटीई महू में टेलीकम्युनिकेशन और आईटी इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) और एमसी ईएमई सिकंदराबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी 

ये भी पढ़ें-सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले joinindianarmy.nic.in  वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद ऑफिसर ट्रेनिंग से जुड़े सेक्शन में टीईएस-57 भर्ती लिंक खोजें.
अब रजिस्ट्रेशन करें और अपनी आईडी से लॉगिन करें.
इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
अब 12वीं के अंकों और जेईई मेन 2026 से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और लास्ट में फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *