RBI ATM Rules: क्या फेल ट्रांजैक्शन पर भी लगेगा चार्ज, ये भी महीने में जुड़ेगी?

b7daf80bfb8da899809cfc07f74f866717958464571031346 original


अगर आप ATM से बार-बार पैसे निकालते हैं या बैलेंस चेक करते हैं, तो आपके लिए ये खबर जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम और दुकानों पर लगी PoS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों से कैश निकालने के नियमों को एक जगह इकट्ठा कर नया मास्टर प्लान बनाया है. 27 नवंबर 2026 को जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

इस निर्देश के तहत अब बैंकों को ग्राहकों को बताना होगा कि उन्होंने महीने में कितनी फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन इस्तेमाल कर ली हैं और लिमिट खत्म होने के बाद कितना चार्ज लगेगा. हालांकि फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्या कहते हैं नए बदलाव?
RBI के नए निर्देशों के मुताबिक सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को हर महीने एटीएम से फ्री में पैसे निकालने की लिमिट मिलेगी. जिसमें ग्राहक यदि अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 बार ट्रांजैक्शन करता है तो वो फ्री होगी. यदि दूसरे बैंक के एटीएम से मेट्रो सिटीज में 3 ट्रांजैक्शंस फ्री रहेंगे. दूसरे बैंक के एटीएम से नॉन-मेट्रो सिटीज में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. इन फ्री ट्रांजैक्शन में पैसे निकालना और बैलेंस चेक करना जैसी नॉन-वित्तीय सेवाएं भी शामिल हैं.

लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज
अगर आप महीने में मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट को पार कर लेते हैं, तो बैंक हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 23 रुपये चार्ज कर सकते हैं. इसके ऊपर लागू टैक्स भी देना होगा.

बैंक को पहले देना होगी जानकारी
RBI ने बैंकों को सख्त निर्देश दिया है कि वो ग्राहकों को अलर्ट भेजने की व्यवस्था करें. जैसे कि ग्राहक ने महीने में कितनी फ्री ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल कर लिया है, कितनी फ्री ट्रांजैक्शन बाकी हैं. अगली ट्रांजैक्शन पर कितना चार्ज लग सकता है आदि. इससे ग्राहकों को अचानक ATM चार्ज कटने की परेशानी नहीं होगी.

ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी लगेगा चार्ज?
RBI ने ग्राहकों को राहत देते हुए साफ किया है कि कुछ खास कारणों से फेल हुई एटीएम ट्रांजैक्शन को फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में नहीं गिना जाएगा. जैसे यदि एटीएम में तकनीकी खराबी हो, नेटवर्क की दिक्कत हो, या फिर एटीएम में कैश उपलब्ध ना हो, या फिर गलत पिन या वैलिडेशन से जुड़ी कोई समस्या होने पर कोई चार्ज नहीं कटेगा.

PoS मशीनों से निकाल सकेंगे कैश
RBI ने दुकानों पर लगी PoS मशीनों से कैश निकालने के नियम भी स्पष्ट कर दिए हैं. अब ग्राहक डेबिट कार्ड, फुल-KYC प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट और UPI के जरिए कैश निकाल सकेंगे. हालांकि इस सुविधा की एक तय सीमा होगा, जिसके तहत पैसे निकाले जा सकते हैं. जैसे कि एक बार में 2000 रुपये का कैश निकाला जा सकता है. एक महीने में कुल 10000 तक कैश निकाल सकते हैं. इस पर ग्राहकों को 1 प्रतिशत का चार्ज दोना होगा.

खास बात ये है कि दुकान से कैश निकालने के लिए कोई सामान खरीदना जरूरी नहीं होगा. यानी बिना खरीदारी किए भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर सामान खरीदने के साथ कैश भी निकालते हैं, तो बिल में दोनों रकम अलग-अलग दिखाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग ने लद्दाख पर पूछे 33 सवाल, 30 नवंबर तक देना होगा जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *