CSIR-UGC NET: 6969 उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने का मौका, 1 दिसंबर तक करें आवेदन

0db154017b669c1a14540f317d1e0b4817959304887571473 original


प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र का शहर काफी मायने रखता है. कई बार परीक्षा केंद्र घर से दूर मिलने पर अभ्यर्थियों को यात्रा, ठहरने और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर उन छात्रों के लिए मुश्किल बढ़ जाती है, जिन्हें अपनी पसंद के शहरों में परीक्षा देने का मौका नहीं मिल पाता. इसी समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के कुछ उम्मीदवारों को राहत दी है.

एजेंसी ने ऐसे 6,969 अभ्यर्थियों को एक और विकल्प दिया है, जिन्हें आवेदन के दौरान चुने गए चारों परीक्षा शहरों में से कोई भी अलॉट नहीं हुआ था. अब ये उम्मीदवार उपलब्ध सीटों वाले दूसरे शहर का चयन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें 1 दिसंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक का समय दिया गया है. यह सुविधा सीमित उम्मीदवारों के लिए है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को समय रहते अपनी पसंद दर्ज करनी होगी.

इन उम्मीदवारों को मिलेगा शहर बदलने का मौका

NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें उनकी चारों प्राथमिकताओं से अलग कोई परीक्षा शहर दिया गया है. यदि किसी अभ्यर्थी को उसके चुने गए चार शहरों में से एक भी अलॉट हुआ है, तो वह इस विकल्प का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. दरअसल, परीक्षा के लिए शहरों को अलॉट करते समय उपलब्ध कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) सीटों को ध्यान में रखा गया था. कुछ शहरों में उम्मीदवारों की संख्या वहां मौजूद परीक्षा क्षमता से अधिक हो गई थी. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के चारों पसंदीदा शहरों में सीट उपलब्ध नहीं थी, उन्हें आवेदन फॉर्म में दिए गए पते के आधार पर नजदीकी उपलब्ध शहर अलॉट किया गया.

1,96,790 उम्मीदवारों को मिली पसंद की सिटी

NTA के आंकड़ों से पता चलता है कि इस परीक्षा के लिए कुल 2,14,139 उम्मीदवारों को परीक्षा शहर अलॉट किए गए हैं. इनमें से 1,96,790 अभ्यर्थियों यानी 91.90 प्रतिशत को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है. वहीं 2,07,170 उम्मीदवारों को उनकी चार प्राथमिकताओं में शामिल कोई न कोई शहर अलॉट किया गया. यह कुल उम्मीदवारों का 96.75 परसेंट है. दूसरी ओर 6,969 उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्हें चारों विकल्पों से बाहर का शहर मिला. इनकी संख्या कुल अभ्यर्थियों का 3.25 परसेंट है. अब दूसरे शहरों में उपलब्ध परीक्षा सीटों का लाभ इन प्रभावित उम्मीदवारों को देने की कोशिश की जा रही है. इससे उन्हें यात्रा की सुविधा और अपनी मौजूदा लोकेशन के हिसाब से बेहतर विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: IIT Madras Internship: IIT मद्रास में अब 2 नहीं 6 महीने की होगी इंटर्नशिप, जानें किसे मिलेगा मौका?

ऐसे बदल सकते हैं परीक्षा का शहर

पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपनी नई परीक्षा सिटी चुन सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले CSIR-UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें. इसके लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. लॉग इन करने के बाद शहर बदलने का विकल्प दिखाई देगा. यह सुविधा केवल पात्र उम्मीदवारों को मिलेगी. उपलब्ध शहरों की सूची में से अपनी सुविधा के अनुसार एक शहर चुनें. चयन करने के बाद अपनी पसंद सबमिट कर दें. ध्यान रखें कि हर शहर में सीटों की संख्या सीमित है. इसलिए विकल्प चुनने में देरी करने पर पसंदीदा शहर में सीट उपलब्ध होने की गारंटी नहीं है. एक बार नया शहर सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

कंप्यूटर आधारित मोड में होगी परिक्षा

CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. NTA ने 27 नवंबर को उम्मीदवारों के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी. इसी के माध्यम से परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी दी गई है. यदि कोई उम्मीदवार शहर बदलने की सुविधा का इस्तेमाल नहीं करता है, तो उसके लिए पहले अलॉट परीक्षा शहर ही बरकरार रहेगा. तय समय के बाद शहर बदलने से संबंधित अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Medical College Ragging: KGMU में रैगिंग पर एक्शन, 38 मेडिकल छात्रों की 3 महीने के लिए छुट्टी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *