CSIR Recruitment 2026: CSIR में टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

a86bcd8da32d8d4d957bade8a2d006d117959248262951473 original


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 28 रिक्त पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

CSIR-NML की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद, ट्रेड, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी शर्तों को ध्यान से समझ लेना चाहिए.

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में टेक्नीशियन (1), ग्रुप-II (1) के कुल 28 पद शामिल हैं. ये पद अलग-अलग तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों के लिए निकाले गए हैं. इनमें फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, ड्राफ्ट्समैन और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे काम शामिल हैं. सबसे ज्यादा सात पद लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट) के लिए रखे गए हैं. वहीं फिटर, टर्नर और इलेक्ट्रीशियन के तीन-तीन पद हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के भी तीन पद निर्धारित किए गए हैं.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवारों के पास विज्ञान विषयों के साथ 10वीं की परीक्षा में कम से कम 55 परसेंट अंक होने चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है. हालांकि, जिन उम्मीदवारों के पास ITI सर्टिफिकेट नहीं है, उनके लिए भी विकल्प दिया गया है. वे संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल की फुल टाइम अप्रेंटिसशिप या केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों अथवा स्वायत्त संस्थाओं में तीन साल का कार्य अनुभव होने पर पात्र हो सकते हैं. ध्यान रहे कि योग्यता का संबंध उसी ट्रेड से होना चाहिए, जिसके पद के लिए आवेदन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Dummy Schools Admission: क्या होते हैं डमी स्कूल एडमिशन, कोटा-दिल्ली में जमकर चलता है यह खेल

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है आयु सीमा?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसका वेतनमान 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक है. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 8 जनवरी 2027 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के लिए लागू छूट की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें.

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी योग्य उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी. ट्रेड टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे. परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. इसमें मानसिक क्षमता, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और संबंधित ट्रेड के विषय शामिल होंगे. अंतिम मेरिट लिस्ट पेपर-2 और पेपर-3 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

सामान्य वर्ग और अन्य पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों, CSIR कर्मचारियों और आरक्षण के पात्र भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा. आवेदन करने के लिए सबसे पहले CSIR-NML की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 01/2026 को खोलें. आवेदन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित ट्रेड की जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. लागू होने पर 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: UP TGT 2026 भर्ती के लिए आज बंद हो रही विंडो, फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *