‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के आगे 1800 करोड़ी ‘रामायण’ भी नहीं टिकी, तोड़े इंडियन फिल्मों के सारे रिकॉर्ड्स!

60d7fa8d913524a277945e6a9182ff2017959595200971403 original


बॉक्स ऑफिस पर जहां इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का जलवा देखने के लिए मिल रहा है वहीं, हॉलीवुड की भी एक सुपरहीरो फिल्म का जलवा एडवांस बुकिंग में ही देखने के लिए मिल रहा है. ‘रामायण’ के आगे बॉलीवुड और साउथ की सारी फिल्में धराशायी हो गई लेकिन ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने रिलीज से पहले ही मौसम बना दिया है. 

दरअसल, ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा लेकिन इंडिया में इसकी एडवांस बुकिंग 18 दिनों पहले ही शुरू कर दी गई और इसे शुरू हुए करीब 6 दिनों का वक्त हो गया है. ऐसे में फिल्म ने रिलीज से पहले ही इंडिया में तगड़ा कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसने प्री-सेल्स में कमाई के मामले में सारी इंडियन फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया और सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग में कलेक्शन कर डाला है. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का इंडिया प्री-सेल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट)

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर डाली है. इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पहले ही कमा लिया है. इसके आगे तो ‘रामायण’ और ‘धुरंधर 2’ का भी एडवांस बुकिंग कलेक्शन नहीं टिक पाया है. इसने ऑल टाइम इंडिया प्री-सेल्स में कलेक्शन करने वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. 
– सैकनिल्क के अनुसार, रविवार शाम 7 बजे तक फिल्म ने इंडिया में प्री सेल्स में ही 73.66 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के साथ ही 65.11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 
– इसके 11.98 लाख (ब्लॉक सीट के साथ) टिकट भी बिक चुके हैं. जबकि इसकी रिलीज में अभी लंबा वक्त है.

इंडिया में बॉलीवुड की प्री सेल्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

इंडिया में बॉलीवुड की प्री सेल्स में ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘धुरंधर 2’ नंबर 1 और ‘रामायण’ दूसरे नंबर पर है, जिसे हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने पीछे छोड़ दिया है. चलिए बताते हैं टॉप 5 फिल्मों का इंडिया प्री सेल्स कलेक्शन…

1. धुरंधर 2- 53 करोड़
2. रामायण- 42.96 करोड़
3. जवान- 40.75 करोड़
4. एनिमल- 33.97 करोड़
5. पठान- 32.01 करोड़

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ इंडिया में कब होगी रिलीज?

बहरहाल, अगर हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे इंडिया में 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म का नॉर्थ अमेरिका समेत वर्ल्डवाइड 18 दिसंबर को थिएटर में रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि ये मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 39वीं फिल्म और एवेंजर्स सीरीज की पांचवीं फिल्म है. इसमें कई सुपरहीरोज एक साथ नजर आने वाले हैं और डॉ डूम इसमें विलेन की भूमिका में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *