सरकारी कंपनी लाई सस्ता चूल्हा, बिजली से खाना बनाकर बचेगा 30% तक खर्च

de98bf2354e0a7543479331b96ed38fa17959602885301241 original


अगर आप स्ट्रीट फूड का कारोबार करते हैं या सड़क किनारे खाने-पीने की दुकान चलाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकारी कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) छोटे कारोबारियों को LPG के बजाय बिजली से खाना बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी ‘संभव इनिशिएटिव’ शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत इंडक्शन चूल्हे खरीदने पर करीब 800 रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलने की उम्मीद है.

कंपनी का लक्ष्य 2026 के आखिर तक करीब 60 हजार इंडक्शन चूल्हे बांटने का है. आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार ने इस योजना में शुरुआती दिलचस्पी दिखाई है. EESL अगले महीने इंडक्शन चूल्हों की खरीद के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का लंबी अवधि का लक्ष्य 2032 तक 10 लाख छोटे खाद्य कारोबारियों को इस पहल से जोड़ना है.

क्या है EESL की संभव योजना?

संभव इनिशिएटिव का पूरा नाम Supporting Micro Businesses through High-efficiency Appliances and Value Creation है. इसका मकसद स्ट्रीट फूड कारोबारियों को कम शुरुआती खर्च में बिजली से खाना बनाने की सुविधा देना है. इस योजना को Shell Foundation और Finovista के साथ मिलकर लागू करने की तैयारी है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

योजना के तहत हर इंडक्शन चूल्हे पर करीब 800 रुपये की सब्सिडी मिलने की उम्मीद है. बाजार में इनकी कीमत लगभग 1,400 से 3,500 रुपए तक बताई गई है. हालांकि, योजना की आखिरी शर्तें और कुल बजट अभी स्पष्ट नहीं हैं. 60 हजार चूल्हों पर 800 रुपए की सहायता के हिसाब से शुरुआती सब्सिडी की करीब 4.8 करोड़ रुपए होगी.

इंडक्शन पर खाना बनाने से कितना बचेगा खर्च?

इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने की लागत मौजूदा तरीकों के मुकाबले करीब 30% तक कम हो सकती है. उम्मीद है कि रोजाना 1.2 से 1.5 यूनिट बिजली खर्च होगी. अगर बिजली की दर 7 से 8 रुपए प्रति यूनिट है, तो रोज का खर्च करीब 12 रुपए बैठ सकता है.

वहीं, दिल्ली में 942 रुपए के LPG सिलेंडर को 30 दिन चलाने पर रोजाना का खर्च करीब 31 रुपए आता है. हालांकि, वास्तविक बचत बिजली की दर, खाना बनाने की मात्रा और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करेगी.

8th Pay Commission: पेंशनर्स ने रखीं 5 बड़ी मांगें, अब हर साल बढ़ेगी पेंशन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *