Airport Authority of India AAICLAS Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने हाल ही में अपने अलग-अलग एयरपोर्ट्स के लिए सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए भी खुली है, अगर आप एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देखते हैं और सुरक्षा या ऑपरेशनल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. इस भर्ती में कुल 220 पद भरे जाएंगे, जिनमें सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) दोनों पद शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के तहत नियुक्त किया जाएगा.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 220 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, इनमें सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के लिए 158 पद और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के लिए 62 पद तय किए गए हैं. यह भर्ती देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर की जाएगी, जिससे चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जा सकता है. ऐसे में फ्रेशर्स और एक्सपीरियंसड उम्मीदवारों दोनों के लिए यह एक अच्छा अवसर है.
सिक्योरिटी स्क्रीनर और असिस्टेंट पदों पर कैसे होगी भर्ती
सिक्योरिटी स्क्रीनर पदों के लिए एयरपोर्ट्स में देहरादून के 17, कोलकाता के 25, पटना के 37, त्रिची के 28, कालीकट के 17 और उदयपुर के 34 कुल 158 पद शामिल है. वहीं, असिस्टेंट पदों के लिए तिरुपति में 9, त्रिची में 23, मदुरै में 9, भुवनेश्वर में 9 और उदयपुर में 12, कुल 62 पद हैं. इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा और नौकरी का एक्सपीरियंस भी अलग-अलग लोकेशन्स पर प्राप्त होगा.
आवेदन की जरूरी तारीखें
इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अलग-अलग है. जिसमें सिक्योरिटी स्क्रीनर पद के लिए आवेदन की शुरुआत 18 मई 2026 से होगी और लास्ट डेट 8 जून 2026 है. वहीं, असिस्टेंट पद के लिए आवेदन 11 जून 2026 से शुरू होकर 2 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों का ध्यान रखें और समय पर आवेदन करें.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है, जिसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर और SC/ST वर्ग के लिए 55 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं. वहीं असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर और SC/ST वर्ग के लिए 55 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं. दोनों पदों के लिए यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा पढ़ और बोल सके, जिससे एयरपोर्ट पर कार्य करते समय कोई समस्या न हो.
इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है
इस भर्ती में सिक्योरिटी स्क्रीनर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 मई 2026 तक की जाएगी. वहीं, असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है, जिसे 1 जून 2026 तक लागू किया जाएगा. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी, जिससे ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकें.
इन भर्ती में क्या काम होगा
सिक्योरिटी स्क्रीनर पद पर चयनित उम्मीदवार को एयरपोर्ट और कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा जांच, बैगेज स्क्रीनिंग और यात्री, सामान की सुरक्षा तय करने जैसे जरूरी काम करने होंगे. वहीं असिस्टेंट पद पर काम करने वाले उम्मीदवार की जिम्मेदारी बैगेज हैंडलिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और एयरपोर्ट के अन्य ऑपरेशनल काम में मदद करना होगी.
यह भी पढ़ें – UP Private Universities Quality Check : यूपी में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर बड़ा एक्शन! क्वालिटी चेक के लिए 11 कमेटी गठित
इन भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है
इन दोनों पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधारित ऑनलाइन इंटरैक्शन के जरिए किया जाएगा. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू या मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा, और उनके प्रदर्शन के आधार पर लास्ट चयन किया जाएगा. यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी. चयनित उम्मीदवारों को भारत के किसी भी एयरपोर्ट पर तैनात किया जा सकता है.
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार अपने आवेदन को ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाना होगा और वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और समय पर आवेदन करें, जिससे किसी भी तरह की गलती या देरी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें – CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर क्या है स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की राय? जान लें उनके ‘मन की बात’
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI