Stocks to watch: मोटी कमाई का दम रखते हैं ये स्टॉक्स, जानें कल निवेशकों की रडार पर रहने वाले स्टॉक्स की लिस्ट

dfdbff7d4ba34d18f74704b8996bc9e617796058924081379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Paytm के शेयर तिमाही नतीजों और लागत में कटौती के बाद रिकवरी दिखा रहे हैं.
  • Hindalco Industries के शेयरों में संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से तेजी आई.
  • Sun Pharma को अधिग्रहण और कमजोर रुपये से सुरक्षित डिफेंसिव स्टॉक माना जा रहा.
  • BPCL कच्चे तेल की कीमतों के बीच अपने सबसे निचले वैल्यूएशन पर है.

Stocks to focus: कल सोमवार, 25 मई को शेयर बाजार में एक और कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है. इस दौरान निवेशकों की नजर कुछ ऐसे स्टॉक्स पर रहेगी, जो बंपर कमाई करा सकते हैं. हाल ही में जारी हुए शानदार तिमाही नतीजों, ब्रोकरेज हाउसेज की पॉजिटिव रिपोर्ट्स और मजबूत कॉर्पोरेट ट्रिगर्स के कारण इन शेयरों में तगड़ी हलचल दिखने की उम्मीद की जा रही है. आइए इन शेयरों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:-

Paytm

चौथी तिमाही के नतीजे के बाद से ही पेटीएम के शेयर फोकस में हैं. मार्केट एक्सपर्ट Equentis के मुताबिक, कंपनी द्वारा कॉस्ट कटिंग के उपायों और फाइनेंशियल इकोसिस्टम के विस्तार के बाद अब स्टॉक्स केवल चर्चा में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के दम पर रिकवरी दिखा रहा है. 

Hindalco Industries

हिंडालको ने भी हाल ही में अपने Q4 के नतीजे जारी किए. शुक्रवार को संस्थागत निवेशकों द्वारा भारी खरीदारी के चलते बाजार बंद होने से ठीक पहले शेयर ने शानदार रिकवरी दिखाते हुए 1085 रुपये के मजबूत स्तर को छूने में सफलता पाई.

Sun Pharma

कंपनी ने Q4 के नतीजे के बाद डिविडेंड देने के फैसले पर विचार किया है. 11.75 बिलियन डॉलर में Organon का अधिग्रहण करने और कमजोर होते रुपये के बीच (कंपनी की 53% कमाई विदेशी बाजारों से ही होती है) एक्सपर्ट्स इसे सबसे सुरक्षित डिफेंसिव स्टॉक मान रहे हैं. 

BPCL

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच BPCL इस समय अपने इतिहास के सबसे निचले वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. 2.84.45 रुपये के मौजूदा भाव पर यह अपने 52-वीक लो के बेहद करीब है. इस वजह से वैल्यू इंवेस्टर्स के लिए यह बड़ा दांव बन सकता है. 

इन शेयरों के अलावा Blue Dart Express, Ola Electric, Crompton Greaves, L&T, Pradeep Phosphates के शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

(यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

IPO Alert: कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *