प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में जीतना होगा मैच? डिफेंड का भी आया समीकरण

662c24aabfc5a447876230fc4c1a1e8f17796218949381364 original


KKR Playoff Equation: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2026 का आखिरी लीग मैच आज (24 मई) शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दिन में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला जारी है. अगर इस मैच में राजस्थान हारती है, तो कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने का चांस होगा. टीम को जीत के साथ नेट रनरेट भी बेहतर करना होगा, जिससे वो चौथे पायदान पर मौजूद पंजाब किंग्स को पछाड़ सकें. 

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता को चेज करते हुए कुछ निर्धिरित ओवरों में लक्ष्य हासिल करना होगा. वहीं पहले बैटिंग करके टीम को कुछ निर्धारित रनों से जीत हासिल करनी होगी, जिससे नेट रनरेट पंजाब से बेहतर हो सके और टीम प्लेऑफ में कदम रख सके. तो आइए जानते हैं केकेआर के लिए क्वालीफाई करने का समीकरण (चेज और डिफेंड दोनों में) कैसा है. 

क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में करना होगा चेज (पहले बॉलिंग)?

अगर दिल्ली पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाती है, तो कोलकाता को यह लक्ष्य 12 से 12.4 ओवर के बीच चेज करना होगा. 

अगर दिल्ली पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बोर्ड पर लगाती है, तो केकेआर को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 12.1 से 12.4 ओवर के बीच में चेज पूरा करना होगा. 

क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने रन से जीतना होगा मैच (पहले बैटिंग)?

अगर कोलकाता पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरती है और 200 रन बनाती है, तो टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 77 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. 

अगर केकेआर 225 रन बनाती है, तो उन्हें 76 रनों से जीत हासिल करनी होगी. वहीं 180 रनों के टोटल के साथ कोलकाता को 78 रन से जीत अपने नाम करनी होगी. 

प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की स्थिति 

कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में 13 प्वाइंट्स और +0.011 के नेट रनरेट के साथ छठे पायदान पर है. फिलहाल पंजाब 13 प्वाइंट्स और +0.309 के नेट रनरेट के साथ चौथे नंबर पर है. लिहाजा केकेआर को जीत के साथ पंजाब को नेट रनरेट को भी पछाड़ना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा क्या केकेआर प्लेऑफ में पहुंच पाती है या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत से छिनेगी लखनऊ की कप्तानी? LSG के क्रिकेट डायरेक्टर के बयान से मची हलचल

IPL 2026 में बने 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली और सुनील नरेन समेत कई दिग्गजों ने रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *