‘तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स…’, पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला

30759d1654ab14de1e09c32bc5af86131779982938159975 original


यशस्वी जायसवाल को सलाह मिली है कि उन्हें तुरंत राजस्थान रॉयल्स छोड़ देनी चाहिए. यह कहना है भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का. IPL में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके रायडू का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से जो छाप छोड़ी है, उससे सबसे ज्यादा ठेस जायसवाल को ही पहुंची है.

यह ऐसा समय है, जब राजस्थान रॉयल्स का नाम सुनकर फैंस के दिमाग में सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का ही आता है. ऐसे में अन्य खिलाड़ी बहुत उमदा प्रदर्शन भी करें, तो वैभव की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उस बढ़िया प्रदर्शन का प्रभाव भी कम लगता है. रायडू ने यही दलील देकर कहा कि जायसवाल आईपीएल 2026 में अच्छा करके भी उतनी सराहना नहीं बटोर पाए, जितनी उन्हें मिलनी चाहिए थी.

जायसवाल को टीम बदलनी चाहिए

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार अंबाती रायडू ने कहा – उन्हें (जायसवाल) को अपनी टीम बदलने की जरूरत है. क्योंकि वो एक ऐसे बल्लेबाज के साथ बैटिंग नहीं कर सकता जहां उसका प्रदर्शन हर बार नजरअंदाज होता रहे. वो अपने आप में एक स्टार खिलाड़ी हैं. जायसवाल किसी अन्य टीम में जाते हैं तो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश में धुल गया RR और GT का क्वालीफायर 2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल में? जानें IPL का नियम

वैभव सूर्यवंशी पर निशाना

अंबाती रायडू ने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज से बैटिंग करते हैं, उसका दूसरे खिलाड़ियों पर बुरा असर पड़ेगा ही. रायडू ने सलाह दी कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए किसी सीनियर खिलाड़ी को सूर्यवंशी का ओपनिंग पार्टनर बनाया जाना चाहिए.

अंबाती रायडू की बातों में सच्चाई झलकती है. बेशक वैभव का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने 15 मैचों में 426 रन बनाए हैं, जो औसत दर्जे से कहीं बेहतर है. दूसरी ओर ध्रुव जुरेल को थोड़ा बहुत श्रेय मिला है, लेकिन 15 मैचों में 508 रन बनाकर जुरेल को उतनी स्पॉटलाइट नहीं मिल पाई है, जितनी उन्हें मिलनी चाहिए थी.

यह भी पढ़ें:

GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *