IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ से 5 खिलाड़ी होंगे बाहर? ऋषभ पंत की भी होगी छुट्टी!

36ae7fe1daf9b8bed446b8296eba1bd61777224971997975 original


आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजरा है. टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई. लखनऊ इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम रही. लखनऊ ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सबसे निचले यानी 10वें स्थान पर है. आईपीएल 2026 में इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो सकती है. 

1- अब्दुल समद

घरेलू क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले अब्दुल समद आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं कर सके. समद के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजरा है. आईपीएल 2026 में अब तक अब्दुल समद सात मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 79 रन ही निकले. अब्दुल समद को लखनऊ ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

2- एडेन मार्करम 

दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम भी आईपीएल 2026 में कुछ कमाल नहीं कर सके. एडेन मार्करम को लखनऊ ने 2 करोड़ रुपये में लिया था. आईपीएल 2026 में मार्करम 12 मैचों में 231 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला. 

3- आयुष बदोनी

आयुष बदोनी के बल्ले से आईपीएल 2026 में सिर्फ 172 रन ही निकले हैं. बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में लिया था. अब आईपीएल 2027 से पहले बदोनी को रिलीज किया जा सकता है. 

4- मयंक यादव

अपनी तूफानी स्पीड से एक खास पहचान बनाने वाले मयंक यादव आईपीएल 2027 से पहले रिलीज किए जा सकते हैं. मयंक यादव के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके.

5- ऋषभ पंत 

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने अब तक 286 रन बनाए हैं. बतौर बल्लेबाज वह एक तरह से फेल रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर यह उनका लगातार दूसरा फ्लॉप सीजन रहा. लखनऊ ने पंत के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई थी. वह 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे. अब लखनऊ उन्हें रिलीज कर सकती है.

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *