Mother Dairy Milk Price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने इन 6 प्रोडक्ट्स के बढ़ा दिए दाम, यहां देखें रेट लिस्ट, कितनी बढ़ी कीमत?

86fa38d720bb41efcbf1c82120c1bc4e17786873250051346 original


Mother Dairy Milk Price Hike: वैश्विक आर्थिक संकट के बीच देश में लगातार जनता के ऊपर महंगाई की मार पड़ रही है. पहले प्रीमियम पेट्रोल, औद्योगिक डीजल और हाल में कमॉर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए. अब दूध की कीमतों में जबरदस्त इजाफा किया गया है. अमूल, मदर डेयरी और सांची ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है. बढ़ीं हुईं कीमतें 14 मई से लागू होंगी.  

मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत

अमूल प्रति लीटर दूध की कीमतों में 2 रुपये तक का इजाफा किया है. इसके बाद मदर डेयरी और सांची ने भी दूध की कीमतों में फौरन बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया. मदर डेयरी के अब 6 प्रोडक्ट्स की कीमतें गुरुवार से बढ़ी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने का मिलेगा 1 लीटर मिल्क?

यहां देखें वो प्रोडक्ट्स जिनकी कीमत बढ़ी है:

प्रोडक्ट्स पुरानी कीमत (प्रति लीटर) नई कीमत (प्रति लीटर)
बल्क वेंडेड मिल्क  56 रुपये  58 रुपये
फुल क्रीम मिल्क  70 रुपये  72 रुपये
टोन्ड मिल्क  58 रुपये  60 रुपये
डबल टोन्ड मिल्क  52 रुपये  54 रुपये
काऊ मिल्क  60 रुपये  62 रुपये
प्रो मिल्क  70 रुपये  72 रुपये

ये भी पढ़ें: Amul Price Hike: महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

बता दें कि हाल ही में अमूल कंपनी ने भी देशभर में दूध की कीमतें बढ़ाई हैं. अमूल ने भी 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध की कीमत में इजाफा किया है. तो वहीं इसके बाद पंजाब की कंपनी वेरका ने भी दूध की कीमत बढ़ा दी है. वेरका के दूध की कीमत में भी 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से इजाफा हुआ है.

अमूल और मदर डेयरी दोनों ही अपनी कुल बिक्री से होने वाली आय का लगभग 75-80% हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों को देते हैं. मदर डेयरी देशभर में प्रतिदिन करीब 55 लाख लीटर दूध बेचती है और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इसकी प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में गिनती होती है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अमूल की नई दरों के अनुसार, 500 मिलीलीटर पैक में ‘स्लिम एंड ट्रिम’ दूध 27 रुपये, ‘ताजा’ 30 रुपये, ‘गाय का दूध’ 31 रुपये और ‘गोल्ड’ 36 रुपये में मिलेगा.

वहीं, भैंस के दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी नई कीमत 80 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मदर डेयरी ने भी अपनी कीमतों में संशोधन किया है. थोक में मिलने वाले टोन्ड दूध की कीमत 56 रुपये से बढ़ाकर 58 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. पैकेट में मिलने वाला फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर होगा.

पैकेट वाला टोन्ड दूध 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डबल-टोन्ड दूध की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. इसके अलावा, गाय के दूध की कीमत भी 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *