अभी OTT पर नहीं आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

dbe161691d6bd78794043f5730bc0cd517959394231631400 original


रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ये पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर इसके शानदार विजुअल्स तक की खूब तारीफ हो रही है.

ओटीटी पर कब आएगी फिल्म?

दर्शक अब ‘रामायण’ की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. नमित मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की कोई योजना नहीं है. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि अब तक फिल्म के डिजिटल राइट्स भी किसी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे गए हैं.

अभी ओटीटी पर रिलीज करने का कोई प्लान नहीं

हाल ही में DD News से बातचीत के दौरान नमित मल्होत्रा ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि मेकर्स फिलहाल फिल्म को बड़े पर्दे पर ही दर्शकों को दिखाना चाहते हैं. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि जियोहॉटस्टार ने फिल्म के डिजिटल राइट्स 450 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. हालांकि, नमित ने इन खबरों के बीच साफ कर दिया कि अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ ऐसी कोई डील नहीं हुई है.

नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, ‘ओटीटी पर एक स्टैंडर्ड प्रोसेस में हम इसे आज की तारीख में रिलीज नहीं कर रहे हैं. अभी बातचीत हो रही है. क्योंकि मैं चाहता था कि आप इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें और इसके म्यूजिक और विजुअल्स को महसूस करें. ओटीटी पर तो ये काफी महीनों बाद आएगी. अभी इसका कोई इमीडिएट प्लान नहीं है.’

‘पहले थिएटर में जाकर फिल्म का मजा लीजिए’

नमित मल्होत्रा ने आगे बताया कि उन्होंने अब तक फिल्म के डिजिटल राइट्स किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे हैं. उनका मानना है कि दर्शकों को पहले सिनेमाघरों में फिल्म देखने का अनुभव लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैंने आज तक किसी को भी ओटीटी के लिए फिल्म नहीं बेची है. मेरा मानना है कि जब तक ये थिएटर में है, तब तक आप इसका वहीं जाकर मजा लीजिए. जब ओटीटी पर आएगी, तब आएगी. लेकिन आज की तारीख में मेरा ऐसा कोई प्लान नहीं है. न ही मैंने किसी के साथ कोई डील की है और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है कि आज, कल या परसों किसी के साथ डील करूं.’

‘रामायण’ ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. वहीं, फिल्म का अगला पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे सैटरडे को 14.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में फिल्म की 24 दिनों की कुल नेट कमाई 1,015.20 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *