चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

12c24dbd2ca08fdd689cefd7455c898c17836145549361364 original


Harshit Rana and Varun Chakaravarthy Injury: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को 2 बड़े झटके लगे. तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सीरीज के बाकी दोनों मैच से बाहर हो गए. 09 जुलाई (गुरुवार) को चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने अपडेट देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए.

सीरीज का तीसरा टी20 बीते मंगलवार (07 जुलाई) नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था, जिसमें हर्षित और वरुण को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई. दोनों ही खिलाड़ी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. 

बोर्ड ने अपडेट देते हुए लिखा, “ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 से बाहर कर दिया.”

चौथे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त इन बदलावों को लेकर जानकारी दी.

इंग्लैंड टी20 सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा और सुंदर का यह पहला मौका है. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दोनों खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे.

ब्रिस्टल टी20 में भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिसिध कृष्णा. 

सीरीज बचाने के लिए भारत का मैच जीतना जरूरी

टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करके 2-0 की बढ़त बना ली. अब सीरीज को बचाने के लिहाज से भारत के लिए चौथा मैच जीतना जरूरी होगा. अगर आज भी इंग्लैंड जीत जाता है, तो भारत सीरीज हार जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच का नतीजा क्या आता है.

 

यह भी पढ़ें: ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *