ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल

05a5ca892e7be38de9c6cddd5b0aed9b17918066457351216 original


अगर आपको सर्दी का मौसम पसंद है तो अब बस एक से दो महीने में ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी, लेकिन ठंड से पहले अगर आपको कंबल खरीदने हैं वो भी बजट में तो दिल्ली के कुछ बाजार ऐसे हैं, जहां पर आपको कंबल बजट में मिल सकते हैं.

सबसे खास बात तो ये है कि इन बाजार में आपको कम बजट में क्वालिटी और प्रीमियम रेंज में कंबल मिल सकते हैं. इनकी कीमत जानकर तो कोई भी हैरान रह सकता है. अब जानते हैं कि दिल्ली में कौन-कौन सी बाजार में बजट में अच्छे कंबल मिल जाते हैं.

सीलमपुर में मिलेंगे बेहतरीन कंबल

दिल्ली के सीलमपुर बाजार में आपको बजट में कंबल मिल सकते हैं. यहां कुछ कंबल की वैरायटी लगभग 200 रुपये से 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल सकती है. यहां पर आपको कई तरह की वैरायटी के कंबल मिल जाएंगे. हां, लेकिन जब कंबल खरीदें तो आप कंबल का वजट, मोटाई और क्वालिटी का ध्यान जरूर दें. 

बेहतर क्वालिटी के कंबल चाहिए?

अगर आपको ज्यादा बेहतर क्वालिटी के कंबल चाहिए, वहीं आपको बजट ज्यादा कम नहीं है और आप कंबल के साथ रजाई और दूसरी होम-फर्निशिंग चीजें खरीदना चाहते हैं तो आप दिल्ली के करोल बाग और लाजपत नगर जा सकते हैं. इन बाजारों में आपको कंबल लगभग 500 से लेकर 5 हजार तक मिल सकते हैं. यानी क्वालिटी के हिसाब से कंबल की कीमत अलग-अलग हो सकती है.

आजाद मार्केट में सस्ते कंबल

अगर आपका बजट काफी कम है तो आप आजाद मार्केट जा सकते हैं. यहां पर आपको कंबल लगभग 60 रुपये से मिलने शुरू हो जाएंगे. वहीं क्वालिटी के हिसाब से रेट बढ़ भी सकते हैं. अगर आपको इस बाजार से कंबल खरीदना है तो आप पुलबंगश या तीस हजारी मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस बाजार में आपको कई तरह के कंबल अलग-अलग रेट में मिल सकते हैं. 

थोक में खरीदना है कंबल?

अगर आपको कई सारे कंबल खरीदने हैं तो आपके लिए सदर बाजार एक अच्छा विकल्प है.यहां पर आपको कम बजट में कई वैरायटी मिल सकती है. कीमत की बात करें तो कंबल की कीमत क्वालिटी और वैरियटी के हिसाब से लगभग 150 से 1000 रुपये तक हो सकती है. अगर आपको थोक में कंबल खरीदने हैं तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट है.

इन बातों का खास ध्यान रखें

अगर कंबल लेने इन बाजारों में जा रहे हैं तो आप सिर्फ सस्ता रेट ही न देखें, उसकी क्वालिटी, साइट और गर्माहट भी जांच लें. वहीं एक दुकान पर ही निर्भर न रहें, बल्कि अलग-अलग दुकानों के रेट भी देखें. ध्यान रखें, कीमत क्वालिटी और साइज के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. 

इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *