‘विरोधी से दोस्त तक…’, केन विलियमसन के संन्यास पर आया विराट कोहली का रिएक्शन; जानें क्या कहा

f5f6cc76fcf91dc74607ca9eb7b76d351781270318383143 original


न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन के संन्यास पर भारत के सुपर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का रिएक्शन आया है. केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. उन्होंने इंग्लैंड से जारी टेस्ट सीरीज के बीच संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. विराट ने विलियमसन के संन्यास पर कहा कि प्रतिद्वंद्वी से लेकर दोस्त तक का सफर. इतने सालों तक आपको बल्लेबाजी करते देखना और आपके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा है, लेकिन उससे भी बढ़कर मैं हमारी दोस्ती और खेल के साथ-साथ उससे परे हमारे साझा दृष्टिकोण को महत्व देता हूं.

शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है- विराट कोहली

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रहा, “प्रतिद्वंद्वी से लेकर सालों से दोस्त तक का सफर. इतने सालों तक आपको बल्लेबाजी करते देखना और आपके खिलाफ खेलना मेरे लिए खुशी की बात रही है, लेकिन उससे भी बढ़कर हमारी दोस्ती और खेल के साथ-साथ उससे परे हमारे साझा विचार मेरे लिए अनमोल हैं. जब भी हम बात करते हैं या मिलते हैं, मैं उन्हें हमेशा संजोकर रखता हूं. भाई, हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं. आपने अपना काम कर दिया है, अब आप इसका पूरा आनंद लेने और आराम करने के हकदार हैं. शाबाश दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है.”

संन्यास लेकर क्या बोले केन विलियमसन?

न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में केन विलियमसन ने कहा, “मैं इस बारे में काफी लंबे समय से सोच रहा था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यही सही समय है. मेरे अंदर हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक जुनून और भूख रही है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है.”

ऐसा रहा केन विलियमसन का इंटरनेशनल करियर 

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट, 175 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 9,515 रन, वनडे में 7,257 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2,575 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें- 

केन विलियमसन ने कर दी विराट कोहली जैसी गलती! टेस्ट क्रिकेट के बड़े मुकाम के करीब लिया संन्यास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *