Rohit Sharma Ritika Sajdeh Viral Video: रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच ‘लड़ाई’ का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए

73f1c41b3943c22afb45de8dcc43478217823591286761430 original


मंगलवार को भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

मैदान पर बड़े से बड़े गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित अपनी पत्नी रितिका के आगे क्लीन बोल्ड होते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित पहले से जाकर कार के अंदर बैठ गए. उनकी पत्नी वहां पर बैठना चाहती थी, जहां रोहित बैठ गए. उस सीट पर बैठने के लिए रितिका ने उनसे कुछ कहा और प्यार से बैठने के लिए जिद की.

पत्नी द्वारा की गई इस ख्वाहिश को रोहित शर्मा टाल नहीं पाए. वह अपनी कार की सीट से उठकर बाहर आए और अपनी पत्नी को बैठने के लिए कहा. इसके बाद रोहित की पत्नी रितिका खुश होकर कार के अंदर उसी सीट पर जा कर बैठ गईं. फैंस ने इस पल का खूब आनंद उठाया. उन सभी को रोहित-रितिका के बीच प्यार भरी नोक-झोंक काफी पंसद आई.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Ire: वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बन सकते हैं चुनौती, प्लेइंग-XI में मिल सकता है बड़ा मौका

रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

कार के सीट वाले वीडियो से पहले दोनों की एक और खूबसूरत झलक राष्ट्रपति भवन के अंदर भी देखने को मिली थी. रोहित शर्मा को राष्ट्रपति भवन के अंदर सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको इस पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था. जैसे ही भवन के अंदर रोहित का नाम पुकारा गया और जब वे पुरस्कार लेने के लिए आगे बढ़े तो दर्शकों के बीच बैठी उनकी पत्नी रितिका के चहरे पर भावुक और गर्व से मिले-जुले भाव साफ नज़र आ रहे थे. रितिका तुरंत अपनी सीट से खड़ी हो गईं और अपने पति रोहित के लिए तालियां बजाने लगीं. रितिका का इस इमोशनल और प्राउड रिएक्शन मोमेंट ने सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटोरी हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Womens T20 World Cup 2026: ‘मैंने उन परिस्थितियों की…’ शफाली वर्मा ने अपने बेहतरीन फॉर्म को लेकर क्या-क्या कहा, पढ़िए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *