Box Office Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन तोड़े 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें ‘कॉकटेल 2’ का भी हाल

66410fb46627a019ae0a279aa53c3d1a17825722911681403 original


Welcome To The Jungle vs Cocktail 2 Box office Collection: शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का जलवा देखने के लिए मिला है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने दूसरे दिन कमाई के मामले में ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. इसके आगे किसी का भी जादू नहीं चल पा रहा है. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ की भी कमाई जारी है. चलिए बताते हैं शनिवार को किसने कितनी कमाई की.
   
‘वेलकम टू द जंगल’ का डे 2 कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद फिल्म ने पहले दिन 18.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– वहीं, अब फिल्म दूसरे दिन शनिवार को भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
– सैकनिल्क के अनुसार, रात 10.30 बजे तक फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 39 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में

‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी धांसू कमाई की, जिसके बाद इसने दूसरे दिन 2026 की 7 फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. देखिए लिस्ट…

1. राजा शिवाजी- हिंदी में 3.40 करोड़, नेट कलेक्शन- 10.55 करोड़)
2. ओ रोमियो (12.65)
3. भूत बंगला (19 करोड़)
4. पति पत्नी और वो दो (12.33 करोड़)
5. पेद्दी (2.25 करोड़, डे 2 नेट कलेक्शन हिंदी- 5.25 करोड़)
6. है जवानी तो इश्क होना है (7.75 करोड़)
7. मैं वापस आऊंगा (1.85 करोड़)
8. कॉकटेल 2 (16.25 करोड़)

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की दहाड़, वर्ल्डवाइड की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

‘कॉकटेल 2’ का डे 9 कलेक्शन
वहीं, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद भी शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी कि 9वें दिन रात 10.30 बजे तक 4.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इस पर 24% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है.
– फिल्म ने पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ कमाए थे.
– वहीं, फिल्म 9 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन भी 78.75 करोड़ पहुंच गया है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *