‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान की बहन नहीं, गर्लफ्रेंड बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे उनसे प्यार हो गया था

4b85f8127e748b7f788dc02deba77ee317826411148991400 original


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ को काफी पसंद किया गया था. 1994 में रिलीज हुई इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में शाहरुख ने ‘सुनील’ का किरदार निभाया था, वहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति उनकी प्रेमिका ‘अन्ना’ के रोल में नजर आई थीं. सुनील और अन्ना की मासूम लव स्टोरी और शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने शाहरुख की बहन ‘निक्की’ का रोल निभाया था. अब ‘कभी हां कभी ना’ की रिलीज के 32 साल बाद सादिया ने एक बड़ा खुलासा किया है.

सादिया सिद्दीकी ने ठुकराया था ऑफर
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में सादिया सिद्दीकी ने बताया कि वो फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान की बहन नहीं, बल्कि प्रेमिका का किरदार निभाना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पहले इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. सादिया ने बताया कि जब उन्हें ‘कभी हां कभी ना’ का ऑफर मिला, तब वो शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे प्यार करने लगी थीं. यही वजह थी कि वो उनकी बहन का किरदार निभाना नहीं चाहती थीं.

सादिया सिद्दीकी ने क्या कहा?
सादिया ने कहा, ‘जब मुझे फिल्म के लिए बुलाया गया, तब तक मैं शाहरुख खान के प्यार में पूरी तरह डूब चुकी थी. ये सच्चा प्यार था. मुझे कोई और दिखता ही नहीं था. मैं उनसे प्यार करती थी और आज भी करती हूं. उन्होंने बताया कि निर्देशक कुंदन शाह ने उन्हें दूरदर्शन के शो ‘हमराही’ में देखकर इस रोल के लिए चुना था. हालांकि, जब उन्हें शाहरुख की बहन का किरदार ऑफर हुआ तो उन्होंने शुरुआत में साफ इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ेंः तलाक की खबरों पर ट्रोल हुए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, बोले- एक साल से अलग हैं तो बिग बॉस में क्या ड्रामा था

‘अन्ना’ का रोल निभाना चाहती थीं सादिया सिद्दीकी
सादिया कहती हैं, ‘कुंदन शाह ने मुझसे पूछा कि मैं यह रोल क्यों नहीं करना चाहती. मैंने उनसे कहा कि मेरे मन में शाहरुख के लिए वैसी भावनाएं नहीं हैं. अगर मैं उनकी बहन बनूंगी तो मेरी आंखों में असली भावनाएं नजर आएंगी और वो किरदार पर असर डालेगा.’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से यहां तक कह दिया था कि वो फिल्म में शाहरुख की प्रेमिका ‘अन्ना’ का रोल करना चाहती हैं. हालांकि, कुंदन शाह ने हंसते हुए कहा कि वो उस किरदार के लिए काफी छोटी हैं. 

मैं अगले दिन तैयार होकर पहुंची…
सादिया ने आगे कहा, ‘अगले दिन मैं अपनी सबसे अच्छी ड्रेस पहनकर, मेकअप करके और बाल कर्ल करके पहुंची ताकि बड़ी दिख सकूं. लेकिन कुंदन शाह मुझे देखकर हंस पड़े और बोले कि नहीं, तुम्हें बहन का ही रोल करना होगा. प्रेमिका के रोल के लिए तुम बहुत छोटी हो. उन्होंने मुझे कोई दूसरा ऑप्शन ही नहीं दिया.’ फाइनली सादिया ने फिल्म में शाहरुख की बहन का रोल प्ले किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. 

सादिया सिद्दीकी ने की शाहरुख खान की तारीफ
इंटरव्यू के दौरान सादिया ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख उनका बहुत ख्याल रखते थे. एक बीच सीन की शूटिंग के बाद जब वो धूप में बैठी थीं, तब शाहरुख ने उन्हें कार में जाकर आराम करने और पानी पीने की सलाह दी थी. सादिया ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी शाहरुख से अपने दिल की बात नहीं कही. हालांकि, कई साल बाद जब दोनों की मुलाकात एक डबिंग स्टूडियो में हुई, तो शाहरुख ने उन्हें तुरंत पहचान लिया. 

सादिया ने कहा, ‘मुझे लगा था कि उन्हें मैं याद नहीं रहूंगी, लेकिन उन्होंने मुझे तुरंत पहचान लिया. उस पल ने मुझे बहुत खुश कर दिया. मुझे आज भी वह मुलाकात याद है. शाहरुख ने मुझे नाक लेकर बुलाया और गले लगा लिया. मैं आज भी शाहरुख से प्यार करती हूं. उनकी इज्जत करती हूं.’

‘कभी हां कभी ना’ ने कमाए थे इतने करोड़
‘कभी हां कभी ना’ की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर कुंदन शाह थे. इसमें दीपक तिजोरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 5.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला के तलाक से लेकर हर्षद चोपड़ा के ब्रेकअप तक, लॉकअप 2 में एक्टर्स ने खोले अपने राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *