‘अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो’, इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम

4109a84848ababb56f5538cad50033de17778149687651364 original


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस एक नए कप्तान के साथ उतर सकती है. मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. अब 19वें सीजन के खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरें लगातार आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड डील के जरिए मुंबई से किसी दूसरी टीम में जाएंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का एक बयान वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस को अल्टीमेटम दिया है. दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस से कहा है कि अगर उन्हें कप्तान नहीं बनाना है तो उन्हें रिलीज कर दिया जाए. सूर्यकुमार का यह बयान खूब वायरल है, लेकिन किसी ने भी सोर्स का जिक्र नहीं किया. आखिर सूर्या ने ऐसा कब कहा है? कहां कहा है? ये जानकारी किसी ने नहीं दी है. 

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान- वायरल पोस्ट में किया गया दावा

वायरल पोस्ट में कहा गया है, खबरों के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने आकाश अंबानी से कहा था कि अगर मुंबई इंडियंस उन्हें कप्तान नहीं बनाने वाली है, तो उन्हें टीम से निकाल दिया जाए. अब आकाश अंबानी ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने जा रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज को दोबारा फॉलो करना शुरू कर दिया है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. मुंबई इंडियंस ने अभी तक सूर्यकुमार यादव को कप्तान भी घोषित नहीं किया है. सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव के बयान वाली पोस्ट पूरी तरह फर्जी (काल्पनिक) है. दरअसल, आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद व्यूज और फॉलोवर्स के चक्कर में ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर आपको ऐसी पोस्ट दिखे तो आप उसपर बिल्कुल भी यकीन ना करें.

यह भी पढ़ें- 

IND vs IRE 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू; वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *