कुछ दिन पहले ही वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू कर इतिहास रचा था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. वो सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर हैं. हालांकि यह विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था.
खैर भविष्य में 15 साल, 16 साल के युवा क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आते रहेंगे, लेकिन अब तक शतक ठोकने वाला सबसे युवा क्रिकेटर कौन है. क्या किसी ने 15 साल की उम्र में भी शतक लगाया है. यहां इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले टॉप-7 बेलबजों की लिस्ट देख लीजिए. बताते चलें कि ये आंकड़े केवल आईसीसी के फुल मेंबर देशों के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों के हैं.
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल सेंचुरी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है. उन्होंने साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में महज 16 साल 217 दिन की उम्र में अपने करियर का पहला शतक लगाया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल हैं, जिन्होंने 17 साल 61 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया था.
तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद मुश्ताक और उनके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. तेंदुलकर ने साल 1990 में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच में 17 साल 107 दिन की उम्र में अपनी पहली इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई थी.
- 16 साल 217 दिन – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
- 17 साल 61 दिन – मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश)
- 17 साल 78 दिन – मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान)
- 17 साल 107 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत)
- 17 साल 242 दिन – उस्मान घानी (अफगानिस्तान)
- 17 साल 352 दिन – हैमिल्टन मासाकाद्जा (जिम्बाब्वे)
- 18 साल 121 दिन – इमरान नजीर (पाकिस्तान)
यह भी पढ़ें: