CNG News: क्या पेट्रोल में एथेनॉल की तरह सीएनजी में भी मिलावट हो सकती है, आपको क्या जानना जरूरी है?

87e7674a7fa5f28da55979284e4ff64e17834883953661216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • विश्वसनीय स्टेशन से भरवाएं, दिक्कत होने पर जाँच कराएं।

सीएनजी News: पेट्रोल में एथेलॉन के मिश्रण को लेकर देश में खूब बवाल कट रहा है. लोग पेट्रोल पंप पर हंगामा कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि एथेनॉल वाले पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज गिर रहा है और पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं. अब लोग बड़ी संख्या में सीएनजी कारों पर शिफ्ट होने की सोच रहे हैं. अब सवाल उठता है कि क्या सिर्फ पेट्रोल-डीजल में ही मिलावट की जा सकती है या फिर सीएनजी में भी गड़बड़ी करना संभव है? जानिए आपको सीएनजी के बारे में क्या जानना जरूरी है.

सीएनजी में मिलावट की जा सकती है या नहीं?

इस सवाल का सीधा जवाब है हां. सीएनजी में भी मिलावट की जा सकती है, लेकिन सीएनजी गैस होती है, इसलिए इसमें पेट्रोल-डीजल की तरह दूसरी चीजों को मिलाना आसान नहीं है. लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे सीएनजी से कार चलाने वाले लोगों को धोखा दिया जा सकता है. सीएनजी में सबसे ज्यादा मात्रा में मीथेन गैस होती है, लेकिन अगर इसमें हद से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड या नाइट्रोजन या ऐसी कोई गैस मिला दी जाएं या कोई ऐसी गैस जो कम गुणवत्ता वाली हो तो वाहन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. जैसे…

  • इसकी वजह से गाड़ी के इंजन को जरूरत के मुताबिक ऊर्जा नहीं मिलेगी.
  • इस कारण माइलेज और परफॉर्मेंस पर ज्यादा असर पड़ सकता है.
  • गाड़ी का पिकअप कमजोर हो सकता है.
  • साथ ही पहले सीएनजी भरवाने पर गाड़ी जितनी दूरी तय करती थी, इसके बाद वह कम हो जाएगी.

यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट, 8 जुलाई को इन ट्रेनों के रूट और संचालन में रहेगा बदलाव, सफर से पहले देखें लिस्ट

सीएनजी भरवाते समय इन धोखाधड़ी से रहें सावधान

  • सीएनजी भरने के समय गैस का प्रेशर बहुत जरूरी होता है.
  • अगर पंप कर्मचारी प्रेशर के साथ छेड़छाड़ करें तो मीटर पर ज्यादा सीएनजी भरी दिखाई देगी.
  • लेकिन सही में गाड़ी के टैंक में उतनी गैस नहीं पहुंचेगी.
  • मतलब मीटर पर तो दिखेगा कि सीएनजी ज्यादा भरी गई है, लेकिन असल में टैंक में कम गैस पहुंचती है.
  • ऐसे में ग्राहक तो पूरे पैसे देगा, लेकिन बदले में उसे सीएनजी पूरी नहीं मिलेगी.
  • इसकी वजह से गाड़ी की माइलेज पर असर पड़ सकता है.

गाड़ी में खराब सीएनजी भरी तो होगा नुकसान!

अगर काफी समय से गाड़ी में कम गुणवत्ता वाली या खराब सीएनजी का उपयोग किया जाए तो गाड़ी पर असर पड़ सकता है. जैसे…

  • इसका असर गाड़ी के परफॉर्मेंस पर पड़ेगा.
  • गाड़ी की माइलेज कम होती दिखाई देगी.
  • इंजन की ताकत पहले की तरह नहीं रहेगी.
  • साथ ही फ्यूल सिस्टम, इंजन के दूसरे जरूरी हिस्सों को नुकसान होगा.

सीएनजी भरवाते समय न करें लापरवाही

  • जब भी गाड़ी में सीएनजी भरवाएं तो किसी भरोसेमंद सीएनजी स्टेशन से ही गैस भरवाएं.
  • अगर गैस भरवाने के बाद गाड़ी में किसी तरह की कोई दिक्कत नजर आए तो इसे नजरअंदाज न करें.
  • समय रहते अपनी गाड़ी की जांच कराएं.
  • जरूरत पड़ने पर आप सीएनजी स्टेशन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

बीमा कराने के 8 दिन बाद हो गई महिला की मौत, परिवार पहुंचा कोर्ट, अब मिला इतने लाख का क्लेम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *