Wednesday Box Office Collection: ‘अल्फा 2’ को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

a4939160b0d48ca130d0c92fa34c883e1783568638477209 original


 बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सुस्ती का माहौल दिखा. अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल सहित सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई.बावजूद इसके आलिया भट्ट की अल्फा ने बढ़त बनाई हुई है. इसी के साथ चलिए यहां बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

अल्फा का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
आलिया भट्ट की अल्फा बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रही है. मंगलवार को इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन बुधवार को फिर इसकी रफ्तार धीमी हो गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.85 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ अल्फा की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 44.95 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल

वेलकम टू द जंगल ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
अहमद खान निर्देशित और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावत सहित 30 स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई भी दूसरे हफ्ते में मंदी झेल रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 2.35 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 122.90 करोड़ रुपये हुई है. गौरतलब है कि ये फिल्म अपने 125 करोड़ के बजट को वसूलने से इंचभर दूर रह गई है.

कॉकटेल 2 ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर और होमा अदजानिया निर्देशित कॉकटेल 2 भी तीसरे हफ्ते में दम तोड़ती नजर आ रही है. इस फिल्म के लिए अब लाखों में कमाई करना भी मुश्किल हो रहा है. बता दे कि सैकनिल्क की अर्ल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके बाद फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 93.90 करोड़ रुपये हो गई है.

मां इंति बंगारम ने तीसरे बुधवार कितना किया कारोबार? 
सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम भी तीसरे हफ्ते में लाखों में सिमट चुकी है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 40 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 59.29 करोड़ रुपये हो गई है. 

ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *