Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

a74004e68184199e9831754756eafab717835867970441257 original


How To Make Crispy Potato Chips At Home: अगर आपके बच्चे बार-बार बाजार से चिप्स लाने की जिद करते हैं, तो इस बार उन्हें घर पर बने कुरकुरे आलू के चिप्स खिलाकर सरप्राइज दें. सही तरीका अपनाने पर ये चिप्स इतने क्रिस्पी बनते हैं कि हर बाइट में वही मजा मिलता है, लेकिन बिना किसी प्रिजर्वेटिव के. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ सामान्य किचन सामग्री की जरूरत होगी. 

कैसे घर पर बना सकते हैं टेस्टी चिप्स?

सबसे पहले 2 बड़े आलू अच्छी तरह धो लें. चाहें तो उनका छिलका उतार दें. अब किसी तेज चाकू या स्लाइसर की मदद से आलू के बेहद पतले-पतले स्लाइस काट लें. चिप्स जितने पतले होंगे, उतने ही ज्यादा कुरकुरे बनेंगे. अब एक बड़े बाउल में ठंडा पानी लें और उसमें 2 चम्मच नमक मिलाकर घोल तैयार करें. कटे हुए आलू के स्लाइस इसमें 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. ऐसा करने से आलू का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है, जिससे चिप्स तलने के बाद ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और जल्दी काले भी नहीं पड़ते. 

चम्मच सफेद सिरका डाल दें

इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका डाल दें. अब भीगे हुए आलू के स्लाइस को 3 से 4 मिनट तक हल्का उबाल लें. सिरका चिप्स को बेहतर टेक्सचर देने में मदद करता है और तलने के दौरान उनका रंग भी अच्छा बना रहता है. उबालने के बाद स्लाइस निकालकर किचन टॉवल पर फैला दें और अच्छी तरह सूखने दें. ध्यान रखें कि स्लाइस पर पानी बिल्कुल नहीं होना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें-Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

कैसे छानें?

अब एक गहरे पैन या कढ़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब आलू के स्लाइस थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें. एक साथ बहुत ज्यादा स्लाइस डालने से चिप्स आपस में चिपक सकते हैं और ठीक से नहीं पकेंगे. चिप्स को मध्यम आंच पर तब तक तलें, जब तक उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और तेल में बनने वाले बुलबुले कम न हो जाएं. इसके बाद चिप्स निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अब गर्मागर्म चिप्स पर स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, पुदीना पाउडर, पेरी-पेरी मसाला या अपनी पसंद का कोई भी सीजनिंग छिड़क दें और हल्के हाथों से मिला लें. 

एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें

अगर एक बार में सारे चिप्स खत्म न हों, तो उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इस तरह स्टोर किए गए चिप्स कई दिनों तक कुरकुरे बने रहते हैं. कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें. आलू के स्लाइस जितने पतले होंगे, चिप्स उतने बेहतर बनेंगे. तलने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है और हमेशा मध्यम आंच पर ही तलें. 

इसे भी पढ़ें- Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *