Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट

5992ab774e92a409a23fdf9132cabf4f17836513007431435 original


Gold- Silver Price Today 10 July 2026: आपके घर में अगर शादी- फंक्शन या तीज- त्योहार है और आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं आज का रेट जरूर देख लें. सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 10 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना करीब 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. मतलब कि पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोने के भाव में करीब 300 रुपए से 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली. वहीं चांदी भी महंगी हुई है और इसका भाव करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यहां से आप सोने और चांदी दोनों के ही शहर अनुसार रेट देख सकते हैं.  

आज 24K, 22K, 18K सोने का भाव- 

दिल्ली 143390 131450 107580
मुंबई 143240 131300 107430
कोलकाता 143240 131300 107430
चेन्नई 144220 132200 110400
पटना 143290 131350 107480
लखनऊ 143390 131450 107580
मेरठ 143390 131450 107580
अयोध्या 143390 131450 107580
कानपुर 143390 131450 107580
गाजियाबाद 143390 131450 107580
नोएडा 143390 131450 107580
गुरुग्राम 143390 131450 107580
चंडीगढ़ 143390 131450 107580
जयपुर 143390 131450 107580
लुधियाना 143390 131450 107580
गुवाहाटी 143240 131300 107430
इंदौर 143290 131350 107480
अहमदाबाद 143290 131350 107480
वडोदरा 143290 131350 107480

तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

आज चांदी का क्या है हाल?
आज चांदी की कीमत में भी थोड़ी मजबूती देखने को मिली है. 10 जुलाई को चांदी का भाव करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग का असर सोना और चांदी दोनों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी की वजह से घरेलू बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौरान निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिलता है.

आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट

इन बातों का रखें ध्यान- 
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो केवल कीमत नहीं देखें. सोने में हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और GST भी देखना चाहिए. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *