सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास

9940e08a5fd6f818f1cf9015e40ea7751783763674018975 original


लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड का टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह इस मैदान पर इतिहास का पहला टेस्ट मैच है, जिसपर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहली पारी में 58 रन बनाए, जिससे वो लॉर्ड्स मैदान पर तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं.

पुरुष या महिला क्रिकेट में अब तक कोई भारतीय लॉर्ड्स मैदान पर खेलते हुए तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक नहीं लगा पाया था. विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, मिताली राज जैसे दिग्गजों को पछाड़ कर हरमानप्रीत ने इतिहास रच दिया है.

इससे पहले हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20 में लॉर्ड्स मैदान पर फिफ्टी लगा चुकी थीं. अब लॉर्ड्स मैदान पर सबसे पहले महिला टेस्ट में अर्धशतक लगाकर उन्होंने ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया.

पहली पारी में कप्तान हरमनप्रीत तब बैटिंग करने आईं जब भारतीय टीम ने 101 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे. इस बीच उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. टीम इंडिया के पहले 2 विकेट 37 रन तक गिर गए थे, लेकिन स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 285 रन बनाए.

स्मृति मंधाना अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 18वां शतक लगाने से चूक गईं, जिन्होंने 83 रन बनाए. भारत के 285 रनों के जवाब में पहले दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए थे. आपको बता दें कि साल 1995 के बाद इंग्लैंड कभी महिला टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को हरा नहीं पाया है. यह एकमात्र मौका रहा जब इंग्लैंड को महिला टेस्ट में टीम इंडिया पर जीत मिली.

यह भी पढ़ें:

लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *