BCCI ने टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तरफ इशारा किया है. पहले आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड टी20 सीरीज में बुरी तरह से हार के बाद बीसीसीआई अलर्ट मोड में आ चुकी है और भारतीय बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद समीक्षा करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की मौजूदगी में रिव्यू मीटिंग रखी जाएगी, जिसमें कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर से हार की वजह पूछी जाएगी.
बताया जा रहा है कि आयरलैंड और फिर इंग्लैंड से हार के बाद बीसीसीआई के आला अधिकारी खासे नाराज हैं और वो ये जानना चाहते है कि आखिर वर्ल्ड चैंपियन टीम को ब्रिटेन के टूर पर घुटने क्यों टेकने पड़े. सूत्र बता रहे हैं कि इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ा एक कोच भारतीय टीम से हट सकता है.
सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य छोड़ सकता है साथ
एक सूत्र ने ये भी बताया है कि सपोर्ट स्टाफ से जुड़ा एक कोच टीम इंडिया का साथ छोड़ कर आईपीएल की फ्रेंचाइजी से जुड़ सकता है. टीम इंडिया के मौजूदा स्टाफ की बात करे तो हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, असिस्टेंट कोच रयान टेन डोसाटे, स्पिन कोच साईराज बहुतुले , बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और फील्डिंग कोच टी दिलीप शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की सरजमी सपोर्ट स्टाफ के लिए अच्छी नहीं रही है यहां हारने के बाद कुर्सी बचाना मुश्किल हो जाता है. साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप की हार के बाद तब के बैटिंग कोच संजय बांगड़ की छुट्टी कर दी गई थी और तब ये सूत्रों की तरफ से ये दावा किया गया था कि धोनी को सेमीफाइनल में नीचे बैटिंग कराने का फैसला बांगर ने ही लिया था.
यह भी पढ़ें- आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
BCCI लेगा एक्शन या सिर्फ लीपापोती
वहीं 2024-25 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद बैटिंग कोच अभिषेक नायर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अब सवाल ये है कि क्या इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है? ये समीक्षा बैठक के नाम पर लीपापोती कर दी जाएगी.