Indian Army Agniveer result 2026 : भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट घोषित, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड

d745fa5f48d5b81c40cef5d886065bb417838418338781120 original


Indian Army Agniveer result 2026 : भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट अलग-अलग आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) और जोन के अनुसार पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है. इसमें अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं. अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो अब अपना रिजल्ट देखकर आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अपना अग्निवीर रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें. 

किन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट?

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के कई पदों के लिए CEE परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इसमें Agniveer General Duty (GD), Agniveer Technical, Agniveer Tradesman (8वीं और 10वीं पास), Office Assistant/Clerk, Women Military Police, Sepoy Pharma और Soldier Technical Nursing Assistant जैसी श्रेणियां शामिल हैं. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा.

कैसे डाउनलोड करें अग्निवीर रिजल्ट और स्कोरकार्ड?

1. सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.

2. होमपेज पर Agniveer CEE Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

3. अब अपना संबंधित Army Recruitment Office (ARO) या जोन चुनें.

4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी.

5. इसके बाद अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.

6. आखिर में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें –  CA Exam Registration 2026 : CA की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ICAI ने सितंबर-नवंबर एग्जाम के लिए खोला पोर्टल

लिखित परीक्षा पास करने के बाद क्या होगा?

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेना लास्ट चयन नहीं माना जाएगा. भारतीय सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सभी तय चरण पूरे करने होंगे. इसके बाद ही लास्ट मेरिट तैयार की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आगे की सभी अपडेट, अगले चरण की तारीख और जरूरी निर्देशों के लिए समय-समय पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नजर बनाए रखें. 

चयन प्रक्रिया के अगले चरण

1. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) – इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़ के साथ पुल-अप्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसे शारीरिक परीक्षण होंगे.

2. फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) – इस चरण में उम्मीदवार की लंबाई, वजन और सीने का माप तय मानकों के अनुसार जांचा जाएगा.

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी.

4. मेडिकल टेस्ट – उम्मीदवार की सैन्य सेवा के लिए शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस की जांच होगी.

5. एडेप्टेबिलिटी टेस्ट – भर्ती नियमों के अनुसार जरूरत होने पर यह टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *