Rajasthan Monsoon Travel: मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें

bf35458fc05000e3d36f70ed5d7f7a8f17838379110691257 original


Best Places To Visit In Rajasthan During Monsoon: राजस्थान का नाम आते ही लोगों के मन में रेगिस्तान, तपती धूप और ऐतिहासिक किलों की तस्वीर उभरती है. लेकिन जैसे ही मानसून की बारिश दस्तक देती है, यह शाही राज्य बिल्कुल अलग रंग में नजर आता है. अरावली की पहाड़ियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं, झीलें लबालब भर जाती हैं और मौसम इतना सुहावना हो जाता है कि घूमने का मजा कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि बारिश का मौसम राजस्थान घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है. अगर आप मानसून में किसी यादगार ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो राजस्थान की खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां का ठंडा मौसम, कम भीड़ और प्राकृतिक नजारे आपकी यात्रा को खास बना देंगे.

माउंट आबू 

मानसून में सबसे पहले माउंट आबू का रुख किया जा सकता है. राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन बारिश के दौरान बादलों, हरियाली और झरनों से घिर जाता है. यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण सुकून का एहसास कराते हैं. दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील और सनसेट प्वाइंट जैसी जगहें इस मौसम में और भी आकर्षक लगती हैं.

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री

उदयपुर 

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है और बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती अपने चरम पर होती है. पिछोला झील, फतेह सागर झील और सिटी पैलेस के आसपास का नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. अरावली की हरियाली और ठंडी हवा इस शहर को रोमांटिक ट्रिप के लिए भी खास बनाती है.

 बूंदी 

इसके बाद बूंदी भी घूमने के लिए शानदार विकल्प है. बावड़ियों, महलों और ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर यह शहर बारिश में और भी खूबसूरत नजर आता है. यहां का तारागढ़ किला और जैत सागर झील मानसून के दौरान अलग ही नजारा पेश करते हैं.

कुंभलगढ़ 

अगर आपको इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता दोनों पसंद हैं, तो कुंभलगढ़ जरूर जाएं. बारिश के मौसम में विशाल किला बादलों और हरियाली के बीच बेहद आकर्षक दिखाई देता है. वहीं चित्तौड़गढ़ का ऐतिहासिक किला भी हल्की बारिश और धुंध के बीच किसी फिल्मी दृश्य जैसा लगता है.

रणथंभौर

वन्यजीव प्रेमियों के लिए रणथंभौर भी शानदार विकल्प है. मानसून में जंगल पूरी तरह हरे-भरे हो जाते हैं और बफर जोन में सफारी का अलग ही रोमांच मिलता है. वहीं पुष्कर में बारिश के दौरान झील के किनारे का शांत माहौल और मंदिरों की भव्यता यात्रियों को खूब पसंद आती है.

जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर

जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे शहर भी मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन रहते हैं. बारिश के कारण तापमान कम हो जाता है, जिससे किलों, महलों और बाजारों की सैर आराम से की जा सकती है. कम भीड़ होने की वजह से आप इन जगहों का आनंद बिना जल्दबाजी के ले सकते हैं. बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती सचमुच किसी जन्नत से कम नहीं लगती.

इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत ‘स्विट्जरलैंड’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *