वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली

983149e4905664c6a083fd719c1b9c7a1783964071400975 original


ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एश्ली गार्डनर पर चीटिंग के आरोप लगे हैं. गार्डनर की वाइफ मोनिका राइट ने उनपर साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर के आरोप लगाए हैं. गार्डनर हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलती नजर आई थीं, जहां उन्होंने 6 मैचों में 150 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया कुल सातवीं बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है.

यह मामला तब सामने आया जब डेली मेल की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ली गार्डनर की शादी टूट गई है, क्योंकि वो एक साथी खिलाड़ी के साथ अफेयर में रहकर अपनी पत्नी को धोखा दे रही थीं. इस रिपोर्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन मोनिका राइट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉर्जिया वॉल की तस्वीर साझा करके कैप्शन में साफ-साफ लिखा कि, इस महिला के कारण गार्डनर ने उन्हें धोखा दिया है.

वर्ल्ड कप के दौरान रिश्ते में दरार

डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान गार्डनर और राइट के रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हुई थी. मोनिका राइट वर्ल्ड कप के दौरान भारत गई थीं और जब ऑस्ट्रेलियाई टीम वापस अपने देश लौटी, तो गार्डनर ने राइट से कहा कि उनके रिश्ते में कुछ बदल गया है, जिसके कुछ समय बाद दोनों की शादी टूट गई.

अलग होने से पहले दोनों परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन पिछले साल नवंबर में एश्ली गार्डनर अपने सिडनी वाले घर में शिफ्ट हो गई थीं और शादी की अंगूठी वहीं छोड़ गई थीं.

बता दें कि एश्ली गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं. अपने करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 200 से अधिक विकेट लेने के साथ-साथ 3 हजार से अधिक रन भी बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब

भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *