क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल

e39f4447188185d8671d9861cd6f53bc17839501456141241 original


Jet Airways Auction: कभी भारत की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस में शुमार होने वाली जेट एयरवेज अब पूरी तरह एक इतिहास बनने जा रही है. कंपनी के बंद होने के करीब सात साल बाद अब उसकी बची हुई चीजों की भी नीलामी होने जा रही है. इस नीलामी में कई तरह की रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी बिक्री के लिए रखी गई हैं, जो जेट एयरवेज कंपनी के बंद होने का एक अहम हिस्सा है. इसकी सबसे बड़ी वजह एयरलाइन को दोबारा शुरू करने की कई कोशिशें नाकाम होने के बाद अब इस कंपनी की बची हुई चीजों को नीलाम करके लेनदारों का पेमेंट कर दिया जाएगा. 

नीलामी में क्या-क्या बिकेगा?

नीलामी में तीन बोइंग विमान सबसे महंगी संपत्तियों में शामिल हैं. इनके अलावा विमान के स्पेयर पार्ट्स, एवियोनिक्स, व्हील, केबिन उपकरण, इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और इंजीनियरिंग से जुड़ा सामान भी बेच दिया जाएगा. साथ ही नीलामी सूची में शामिल एयरलाइन के इस्तेमाल की गई कटलरी (स्पून, फोर्क), ग्लासवेयर, फूड सर्विस उपकरण, क्रू की यूनिफॉर्म, जूते और ऑफिस स्टेशनरी भी हैं.

सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा

ऑडी समेत कई कारें भी होंगी नीलाम

जेट एयरवेज की रोजमर्रा की इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को भी इस नीलामी का हिस्सा बनाया गया है. कंपनी की संपत्तियां दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में मौजूद हैं. इन सभी वाहनों का कुल आरक्षित मूल्य करीब 40 लाख रुपये रखा गया है. नीलामी में ये वाहन शामिल है…

  • एक ऑडी A6
  • चार होंडा सिटी
  • तीन मारुति स्विफ्ट डिजायर
  • एक मारुति SX4
  • एक मारुति ईको

क्यों बंद हुई थी जेट एयरवेज?

वित्तीय परेशानियों के कारण जेट एयरवेज ने 2019 में अपनी उड़ानें बंद कर दी थीं. इसके बाद जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने कंपनी को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई, लेकिन कानूनी विवादों की वजह से उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई. 

अब खत्म हुई वापसी की उम्मीद

साल 2024 में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने जेट एयरवेज कंपनी के काम को पूरी तरह बंद करने की मंजूरी दे दी. इसके साथ ही एयरलाइन को दोबारा शुरू करने की सभी उम्मीदें खत्म हो गई. फिलहाल अब कंपनी की जो भी बची हुई संपत्तियां हैं उनकी नीलामी की जा रही है. इस नीलामी के साथ ही भारतीय विमानन जगत के एक मशहूर ब्रांड का सफर हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. 

Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *