Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज

4e2a4a8662ad9b9b4cf59cac9937a91a17841735058081257 original


IRCTC MP Wildlife And Heritage Rail Tour: अगर आप नेचर, वन्यजीव और ऐतिहासिक धरोहरों को एक ही यात्रा में करीब से देखना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन का ‘MP Wildlife & Heritage Rail Tour’ आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. यह टूर 8 रात और 9 दिन का है, जिसमें मध्य प्रदेश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी. पैकेज की शुरुआती कीमत 33,700 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. यात्रा ट्रेन और सड़क मार्ग के जरिए पूरी होगी और इसमें होटल में ठहरने, परिवहन, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. 

शानदार है एमपी की खूबसूरती

मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगलों, ऐतिहासिक स्मारकों और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है. विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा यह राज्य नर्मदा, बेतवा, चंबल, ताप्ती और सोन जैसी नदियों की वजह से भी खास पहचान रखता है. यहां के राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. खास तौर पर बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान सफेद बाघों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है.

 

कहां- कहां घूमने का मिलेगा मौका?

इस टूर में यात्रियों को कान्हा, जबलपुर, खजुराहो, बांधवगढ़ और अमरकंटक घूमने का मौका मिलेगा. यात्रा की शुरुआत कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से होगी. ट्रेन प्रत्येक शनिवार शाम 7:30 बजे रवाना होगी और वापसी भी शनिवार को ही निर्धारित है. हालांकि ट्रेन के समय में परिचालन संबंधी कारणों से बदलाव संभव है. पैकेज के तहत यात्रियों को थर्ड एसी कैटेगरी में कन्फर्म ट्रेन टिकट उपलब्ध कराया जाएगा. ठहरने की व्यवस्था कान्हा में एक रात, जबलपुर में एक रात, खजुराहो में दो रात, बांधवगढ़ में एक रात और अमरकंटक में एक रात के लिए होटल में रहेगी. पूरे टूर के दौरान स्थानीय भ्रमण और ट्रांसफर के लिए एयर कंडीशंड कार की सुविधा मिलेगी. भोजन की बात करें तो जबलपुर, खजुराहो और अमरकंटक में नाश्ता शामिल रहेगा, जबकि कान्हा और बांधवगढ़ में नाश्ते के साथ डिनर भी दिया जाएगा. इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस और लागू टैक्स भी पैकेज का हिस्सा हैं. 

इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत ‘स्विट्जरलैंड’

कितना होगा खर्च?

1 मई से 30 सितंबर 2026 तक की यात्रा के लिए ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 33,700 रुपये है. वहीं 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक यही किराया 34,550 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा. अलग-अलग शेयरिंग विकल्पों के अनुसार पैकेज की कीमतें भी अलग निर्धारित की गई हैं. हालांकि, इस पैकेज में दोपहर का भोजन, ट्रेन यात्रा के दौरान खाने की व्यवस्था, जंगल सफारी, राष्ट्रीय उद्यान की एंट्री फीस, बोटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तिगत खर्च, पोर्टर शुल्क, मिनरल वॉटर, अतिरिक्त दर्शनीय स्थल, हावड़ा स्टेशन तक आने-जाने की सुविधा जैसे अतिरिक्त खर्च शामिल नहीं है. 

इसे भी पढ़ें- Rajasthan Monsoon Travel: मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *