DTE Maharashtra Polytechnic Result 2026: महाराष्ट्र DTE पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, आज से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया

3a25bf0c17eb0e2906a099d6fceb638217841185852641094 original


DTE Maharashtra Polytechnic Result 2026: महाराष्ट्र में डिप्लोमा इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है. डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन महाराष्ट्र ने पॉलिटेक्निक कैप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर सीट स्वीकार करने और संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.

पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट राज्य के अलग-अलग पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया अहम चरण है. उम्मीदवारों को उनकी मेरिट, कैटेगरी, आरक्षण नियम, काउंसलिंग के दौरान भरे गए ऑप्शन और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज और ब्रांच आवंटित की जाएगी. 

कब से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया? 

राउंड-1 सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद 16 जुलाई से 18 जुलाई तक ऑनलाइन सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया चलेगी. इस अवधि में उम्मीदवारों को अपने आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट भी करना होगा. अगर कोई उम्मीदवार तय समय के अंदर सीट स्वीकार नहीं करता है  या संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द की जा सकती है. 

कैप राउंड 1 का पूरा शेड्यूल 

  • राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 15 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस-16 जुलाई से 16 जुलाई 2026
  • आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग- 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026

ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 

  • उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद सबसे पहले डीटीई महाराष्ट्र पॉलिटेक्निक की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट http://poly26.dtemaharashtra.gov.in/ पर जाएं.
  • होम पेज पर दिखाई देने वाले राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी लॉगिन आईडी और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करके लॉगिन करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.
  • यहां से आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी जांच लें और भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-MBBS Seats Increased in India 2026: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी! NMC ने बढ़ाईं 9911 MBBS सीटें, 25 नए मेडिकल कॉलेजों की मिली मंजूरी 

सीट मिलने के बाद क्या करें? 

रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले सुनिश्चित करें कि उन्होंने कौन सा कॉलेज और कौन सा कोर्स आवंटित हुआ है. अब घर में आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं है, तो निश्चित डेट के दौरान ऑनलाइन सीट स्वीकार करनी होगी. उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को आगे की काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी सभी नई सूचनाओं के लिए डीटीई महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-MCD Edulife 2.0 Portal Launched: MCD स्कूल होंगे हाईटेक, EduLife 2.0 से छात्रों की पढ़ाई, रिकॉर्ड और स्कूल प्रबंधन अब पूरी तरह डिजिटल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *