‘वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे’, इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल

85353d8edd87cd160f51cd78effe669f1784545415395975 original


रविवार को तीसरे वनडे में भारतीय टीम को 27 रनों से हार मिली. सीरीज का पहला मैच जीतने के बावजूद टीम इंडिया सीरीज 1-2 से हार गई. इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने उन खिलाड़ियों के प्रति चिंता व्यक्त की, जो सीरीज में 3 मैच भी नहीं खेल पाए. गिल ने 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कहा कि जब टीम के खिलाड़ी 2-3 मैचों की सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं, तो वर्ल्ड कप में कैसे खेल पाएंगे.

कप्तान शुभमन गिल ने जताई चिंता

कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, टीम कॉम्बिनेशन बदलना पड़ता है. गिल ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कहा कि टीम को वहां लगातार 11 मैच खेलने होंगे, लेकिन यहां खिलाड़ी 2-3 मैचों की सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं.

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी लगातार चोटिल होते रहेंगे तो यह टीम के लिए परिस्थितियों को कठिन बनाती है. गिल ने बताया कि चोट की वजह से पूरा कॉम्बिनेशन बदलना पड़ता है और हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए अपनी फिटनेस में सुधार लाने की जरूरत है.

यह भी गौर करने वाली बात रही कि कप्तान गिल खुद पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. वो बर्मिंघम में 80 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

यह भी पढ़ें: भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली ‘ऐतिहासिक’ जीत

लगातार चोटिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी 

भारतीय टीम लगातार चोटों से जूझ रही है, क्योंकि हार्दिक पांड्या चोट के चलते यूके टूर पर नहीं जा सके. हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार किया गया, तो वे भी चोटिल होकर बाहर हो गए. टीम इंडिया और भयंकर मुश्किल में तब पड़ गई जब टी20 सीरीज के दौरान हर्षित राणा चोटिल हो गए और फिर वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर ने भी साथ छोड़ दिया.

भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका तीसरे वनडे में लगा जब बाएं घुटने में चोट के कारण जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स पर नहीं खेल पाए. इसी का नतीजा था कि इंग्लैंड ने 387 रन बना डाले. भारतीय टीम इसके जवाब में 360 रन बना पाई.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *