Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच

839f459792f589ebfb28023c4942bf5c17844487226751381 original


Joint Pain in Rain:  अगर आपको भी बारिश के मौसम में या मौसम ठंडा होते ही अपने जोड़ों या पुरानी चोट में दर्द महसूस होता है, तो आप अकेले नहीं हैं. बहुत से लोगों को शिकायत होती है कि जैसे ही बारिश शुरू होती है या मौसम बदलता है, उनके जोड़ों का दर्द या पुरानी चोट का दर्द फिर से उभर आता है. खासकर वे लोग जिन्हें अर्थराइटिस, फाइब्रोमायल्जिया, नर्व पेन, हाल ही में हुई सूजन या सर्जरी के बाद का दर्द है, उन्हें यह समस्या ज्यादा होती है. आखिर ऐसा क्यों होता है? इस सवाल का जवाब एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और पेन मेडिसिन डॉक्टर कुनाल सूद ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दिया है, बता दें कि डॉक्टर कुनाल सूद, MD, एनेस्थीसियोलॉजी और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन में डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन हैं और उन्होंने वेन स्टेट यूनिवर्सिटी, डेट्रॉइट से अपनी रेजिडेंसी और फेलोशिप पूरी की है. 

बारिश और दर्द का क्या कनेक्शन है?

डॉक्टर सूद के मुताबिक, इसका मुख्य कारण है शरीर के अंदर बैरोमेट्रिक प्रेशर के दबाव में होने वाला बदलाव और ठंडा तापमान. जब बारिश आने वाली होती है, तो हवा का दबाव धीरे-धीरे बदलता है. इसके अलावा ठंडा मौसम शरीर के उन हिस्सों में खून का बहाव कम कर देता है, जिससे मांसपेशियां, टेंडन और टिशू अकड़े हुए और भारी महसूस होते हैं. डॉक्टर सूद बताते हैं कि किसी चोट, सर्जरी या सूजन वाली बीमारी के बाद वह हिस्सा पहले से ज्यादा कमजोर हो जाता है, और मौसम में आया यह छोटा सा बदलाव भी उस हिस्से को असर करने लगता है. 

ऐसे में बहुत से लोग यह सोचकर डर जाते हैं कि बारिश में दर्द बढ़ने का मतलब है कि अंदर कुछ नया नुकसान हो गया है.  लेकिन डॉक्टर सूद इस बात को साफ करते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है. उनका कहना है कि दर्द महसूस करने वाला सिस्टम पहले से कहीं ज्यादा संवेदनशील हो चुका होता है, इसलिए वह उन बदलावों को भी महसूस करने लगता है जिन्हें शरीर पहले नजरअंदाज कर देता था. यही वजह है कि कुछ लोगों को बारिश आने से पहले या बारिश के दौरान दर्द का एहसास होता है. 

यह भी पढ़ेंः World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या ‘इमोजी चैटिंग’ से बढ़ रही स्ट्रेस?

डॉक्टर की सलाह और सावधानी

अगर आपको भी अर्थराइटिस, फाइब्रोमायल्जिया, नर्व पेन, पुरानी सूजन या सर्जरी के बाद की तकलीफ है, तो मौसम बदलने पर हल्का दर्द या अकड़न होना सामान्य है.  फिर भी अगर दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाए या रोजमर्रा के काम में दिक्कत आने लगे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.  

यह भी पढ़ेंः Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *