‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का BTS वीडियो रिलीज, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने जीता दिल

24690dfc753c721d94f8c34284c07ab617752012556761400 original


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. ये दोनों का साथ में पहला प्रोजेक्ट है. सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, वहीं चित्रांगदा भी फिल्म में उनकी लीडिंग लेडी के रोल मे नजर आ रही हैं. अब इस बीच मेकर्स ने ‘मातृभूमि’ का गाना ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते दिख रहे हैं.

फैंस को पसंद आ रहा ‘चांद देख लेना’ गाना
‘मातृभूमि’ का गाना ‘चांद देख लेना’ पहले ही फैंस के दिलों को छू चुका है, वहीं अब इस गाने का बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर उस फ्रेम के पीछे का सफर जिसे आपने पसंद किया.’ वीडियो में फैंस को इस गाने के बनने के पीछे की खास झलक दिखाई गई है. सलमान और चित्रांगदा के बीच की शानदार केमिस्ट्री देखने के बाद अब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

हिमेश रेशमिया ने किया कंपोज
वीडियो में कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट गाने के लिए सलमान और चित्रांगदा को स्टेप्स सिखाती और गाइड करती दिख रही हैं. इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं. इस गाने को निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने मिलकर गाया है.

‘मातृभूमि’ के बारे में
‘मातृभूमि’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, वहीं अपूर्व लाखिया फिल्म के डायरेक्टर हैं. पहले फिल्म ‘मातृभूमि’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया. अब चर्चा है कि ये फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *