‘चाय नहीं, डिशवॉशर है’, चंकी पांडे और भावना ने फराह खान को बनाया अप्रैल फूल, वायरल हुआ वीडियो

4ab6b80b8e1a4c33aca5bcb010a1781e17752275350091372 original


बॉलीवुड में अक्सर मस्ती और मजाक का माहौल देखने को मिलता है. हाल ही में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान, एक्टर चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना पांडे के घर में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उनके बीच चाय के टेस्ट को लेकर मजाक हो रही है, जिसे देखकर फैंस भी बहुत हंस रहे है और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.

फराह को पसंद आई चंकी के घर की चाय

भावना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फराह खान उनके घर पहुंची हैं. वीडियो में चंकी पांडे मजाकिया अंदाज में फराह से पूछते हैं कि उन्हें उनके घर की चाय कैसी लगती है? इस पर फराह कहती हैं कि भावना के कहने पर वो चाय पी रही है क्योंकि उन्हें यहां की चाय अच्छी नहीं लगती, इसलिए वो अपने साथ टी बैग्स भी लेकर आती है. लेकिन इस बार जब उन्होंने चाय पी, तो भावना से माफी मांगते हुए उसकी जमकर तारीफ की और कहा कि चाय बहुत शानदार है. तभी अचानक चंकी मजाक में कहते हैं कि यह अप्रैल फूल का प्रैंक है और जो चाय उन्होंने पी है, वो असल में डिशवॉशर है. यह सुनकर फराह तुरंत जवाब देती हैं कि उन्हें डिशवॉशर का टेस्ट पता है और यह वैसा नहीं है.

चाय नहीं, डिशवॉशर है', चंकी पांडे और भावना ने फराह खान को बनाया अप्रैल फूल, वायरल हुआ वीडियो

चंकी और फराह में दिखी अच्छी बॉन्डिंग 

इस वीडियो के साथ भावना ने लिखा, ‘फाइनली फराह खान ने मान लिया कि मेरे घर की चाय अच्छी है.’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.बता दें, फराह खान और चंकी पांडे लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हैं. वहीं भावना पांडे भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और हमेशा ऐसे फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा हाल ही में फराह खान, राजपाल यादव के घर पहुंची, जिसका व्लॉग भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *