मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

a29baa2946c3664eaa5337446f0cc74b1785733865499975 original


IPL 2027 में एक बहुत बड़ा बदलाव होना तय है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से होगा. दरअसल आईपीएल 2026 में LSG के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी थी. कुछ दिन बाद ही अपडेट आया कि पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस चले गए हैं. इस ट्रेड डील के तहत कुलदीप यादव दिल्ली छोड़कर लखनऊ टीम में चले गए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कौन करेगा?

LSG की टीम में एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो कप्तानी का भी एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. मार्करम अभी दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान भी हैं. उनसे हाल ही में पूछा गया कि अगले सीजन लखनऊ टीम की कप्तानी संभालने पर उनका क्या विचार है?

क्या एडन मार्करम बनेंगे कप्तान?

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार एडन मार्करम ने कप्तानी के सवाल पर कहा, “मुझे कोई आइडिया नहीं है. वे जिसे कप्तानी के लिए सर्वोत्तम समझते हैं उसे चुन सकते हैं. वहां हमारी टीम में कई क्वालिटी लीडर मौजूद हैं, इसलिए मैं इस विषय को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं. जिसे भी कप्तानी मिलेगी, मुझे उम्मीद है कि वह पूरी मेहनत के साथ यह जिम्मेदारी संभालेगा.”

एडन मार्करम ने IPL में कभी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी नहीं की है, लेकिन वो अन्य लीगों में LSG फ्रेंचाइजी की टीमों को लीड कर रहे हैं. SA20 में मार्करम डरबन सुपर जायंट्स टीम के कप्तान हैं, वहीं द हंड्रेड लीग में मैंचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं.

LSG का स्क्वाड

एडन मार्करम, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, मुकुल चौधरी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आवेश खान, कुलदीप यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, जॉर्ज लिंडे, शहबाज अहमद

यह भी पढ़ें:

IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *