अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

f42e155ed4449622aacbc518c4cb68da17868952665901364 original


Indian Team WTC Final Equation: भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर मौजूद है. 15 अगस्त से पहला मुकाबला गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसके 2 दिन पूरे हो चुके हैं. शुरुआती 2 दिनों में भारत का दबदबा देखने को मिला है. दूसरे दिन बारिश का भी दखल देखने को मिला, जिसके चलते कम ओवर डाले जा सके. 

अब एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होता है, तो क्या टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी? आइए जानते हैं मैच ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण क्या होगा. 

मैच ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण 

WTC के मौजूदा चक्र यानी 2025-27 में टीम इंडिया ने 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 4 जीते हैं और 4 हारे हैं. बाकी एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इसके साथ टीम का PTC 48.15% का है. 

अब अगर मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होता है, तो भारत और श्रीलंका दोनों टीमों को 4-4 प्वाइंट्स मिल जाएंगे. इसके साथ टीम इंडिया के PTC प्वाइंट्स करीब 52.15% हो जाएंगे. लेकिन इसके साथ टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के चांस बने रहेंगे.

टीम को श्रीलंका सीरीज मिलाकर कुल 9 टेस्ट और खेलने हैं. इसमें 2 मुकाबले श्रीलंका के खिलाफ, 2 न्यूजीलैंड के खिलाफ और 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे. फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को बाकी 9 में कम से कम 7 मैच जीते होंगे. लिहाजा, श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ होने पर भी टीम के पास फाइनल में पहुंचने के चांस बने रहेंगे. 

2 दिन बाद भारत-श्रीलंका टेस्ट का हाल 

मुकाबले के 2 दिन पूरे हो जाने के बाद पहले बैटिंग के लिए मैदान पर मौजूद टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इस दौरान श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *