बाजार में गिरावट का असर, टॉप कंपनियों के मार्केट कैप भरभराकर गिरे; हुआ 64,734 करोड़ का नुकसान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Sensex Top Companies Market Cap Loss: पिछले हफ्ते भले ही शेयर बाजार सिर्फ तीन दिन खुला, लेकिन इसका असर देश की बड़ी कंपनियों पर साफ देखने को मिला है. बीएसई सेंसेक्स में करीब 260 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. वहीं सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में कुल मिलाकर लगभग 64,734 करोड़ रुपये की कमी आई.

इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ. जिसकी वैल्यू करीब 30 हजार करोड़ रुपये घट गई. हालांकि, इस गिरावट के बीच 4 कंपनियों फायदे में भी रही. आइए जानते हैं, किन कंपनियों को कितना नुकसान हुआ है?

इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू में आई गिरावट

बाजार में आई इस गिरावट के आंकड़ों की बात करें तो, भारती एयरटेल की वैल्यू करीब 29,993 करोड़ रुपये घटकर 10,20,420 करोड़ रुपये रह गई. वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप लगभग 12,845 करोड़ रुपये कम होकर 8,70,705 करोड़ रुपये पर आ गया. साथ ही बजाज फाइनेंस के शेयर भी फिसल गए. कंपनी शेयरों में 11,169 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई.

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप करीब 7,822 करोड़ रुपये कम हो गया. जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में भी गिरावट देखी गई. इन आंकड़ों से साफ है कि बाजार के छोटे से हफ्ते में भी बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. 

इन कंपनियों के शेयर चमके

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुछ कंपनियों के मार्केट कैप में अच्छी बढ़त देखने को मिली. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की वैल्यू 22,359.78 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,028.43 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई. वहीं इंफोसिस का मार्केट कैप 12,374.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,409.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इसी दौरान लार्सन एंड टुब्रो में 6,575.43 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई. जिससे कंपनी का मार्केट कैप 4,97,111.62 करोड़ रुपये हो गया. साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,518.45 करोड़ रुपये बढ़कर 18,28,034.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जो इस अवधि में इन कंपनियों की मजबूती को दिखाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: बाजार में हलचल के बीच ये शेयर रॉकेट की तरह भागा, दिया 265% का रिटर्न; निवेशकों की हो गई मौज 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *