इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस टेस्ट में पाकिस्तानी ओपनर अजान अवैस के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह टेस्ट मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गए. उन्हें तेजद गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने आउट किया.
ओली रोबिन्सन की अंदर आती हुई गेंद को अजान समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद सीधा उनके पैड पर आकर लगी, जिसके बाद अंपायर ने तुरंत अपनी उंगली खड़ी कर दी. हालांकि, अजान अवैस ने डीआरएस (DRS) लिया, लेकिन गेंद सीधा उनके स्टंप पर लग रही थी. ऐसे में तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.
अजान अवैस टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले महज दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड मोहसिन खान के नाम दर्ज है, जो 1983 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे थे.
वहीं, ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले महज चौथे गेंदबाज बने हैं. रॉबिन्सन से पहले यह कारनामा मॉरिस टेट, जॉफ्री ग्राहम अर्नोल्ड और रयान साइडबॉटम कर चुके हैं.
पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 150 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए हैं. नियमित कप्तान बाबर आजम फिट नहीं होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह सलमान अली आगा इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान हैं. इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. अजान अवैस 00, इमाम उल हक 22, शान मसूद 05, अब्दुल्लाह शफीक 61, सऊद शकील 05, सलमान आगा 21 और मोहम्मद रिजवान 12 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें-
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख