SRH vs LSG Highlights: औंधे मुंह गिरी ऑरेंज आर्मी, लखनऊ ने हैदराबाद को रौंदा; ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत

c9bd3ad31e7f438bee919cb92a740ec61775395312548143 original


मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी और ऋषभ पंत व एडेन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही लखनऊ ने अपनी जीत का खाता खोला. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 156 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा किया. 

लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. ओपनर एडेन मार्करम ने 27 गेंद में 45 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले. इससे पहले गेंदबाजी में शमी ने कहर बरपाया था. शमी ने 18 डॉट गेंद फेंकी. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए. 

लास्ट ओवर में लखनऊ को बनाने थे 9 रन 

लखनऊ ने गेंदबाजी काफी टाइट की थी, और हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को 156 रनों पर रोक लिया था. इसके बाद एडेन मार्करम ने तूफानी शुरुआत दिलाई. लास्ट 12 गेंद में लखनऊ को जीत के लिए सिर्फ 13 रन बनाने थे, लेकिन 19वें ओवर में हर्ष दुबे ने सिर्फ 4 रन दिए. अब लखनऊ को लास्ट ओवर में 9 रन बनाने थे. ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर चौका लगाया. अब पांच गेंद में पांच रन बचे. फिर पंत ने चौका लगाया. इसके बाद दो गेंद डॉट हुईं और फिर पंत ने चौका लगाकर जीत दिलाई.

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मिचेल मार्श 12 गेंद में दो चौके लगाकर 14 रन पर आउट हो गए. 37 रनों पर लखनऊ का पहला विकेट गिरा. इसके बाद मार्करम और पंत ने 40 रनों की साझेदारी की. मार्करम अर्धशतक से चूक गए. वह 27 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन ऋषभ पंत एक छोर पर डटे रहे. 

आयुष बदोनी 9 गेंद में 12, निकोलस पूरन चार गेंद में 01 और अब्दुल समद 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत 50 गेंद में 68 रनों पर नाबाद रहे. उनके बल्ले से 8 चौके निकले. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *