Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

247e00f7ff3c1fc4c5df6b6d4ab1c7341787285415865940 original


Cryptocurrency News: क्या आपको पता है क्रिप्टो निवेश बाजार के मामले में देश का कौनसा राज्य टॉप पर है? अगर नहीं तो आप नाम जानकर चौंक जाएंगे. CoinSwitch की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिप्टे बाजार में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है. कॉइन स्विच ने बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर हुए कुल क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट में यूपी की हिस्सेदारी 12.9% रही. बड़ी बात यह है कि इस मामले में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी पीछे हैं.  

क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के मामले में महाराष्ट्र 12.4% के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद कर्नाटक 8.1% और दिल्ली 7.4% है. इससे साफ है कि क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट अब सिर्फ देश के बड़े वित्तीय शहरों तक सीमित नहीं है. यूपी का पहले स्थान पर आना इसलिए खास है, क्योंकि छोटे शहरों और राज्यों से भी क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट ज्यादा हो रहा है.

देश के 10 बड़े क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट वाले राज्यों में 9 जगह Bitcoin सबसे पसंदीदा रहा. सिर्फ आंध्र प्रदेश में Dogecoin पहले नंबर पर रहा.

युवाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी

Q2 में CoinSwitch से जुड़ने वाले नए इनवेस्टर में 18-25 साल के लोगों की हिस्सेदारी 54.4% रही. 26-35 साल के इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी 25.4% थी. यानी करीब 4 में से 3 नए इनवेस्टर 35 साल या उससे कम उम्र के थे.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

लेकिन, खरीद-बिक्री के मामले में युवा और उम्रदराज इनवेस्टर के बीच अंतर दिखा. 18-25 साल के इनवेस्टर्स का buy-to-sell ratio 0.65 रहा. वहीं 46 साल और उससे ज्यादा उम्र के इनवेस्टर्स का ratio 1.14 रहा, जो सबसे ज्यादा था.

उम्र के साथ ज्यादा हुई क्रिप्टो की संख्या

18-25 साल के 59.2% इनवेस्टर्स के पास सिर्फ एक क्रिप्टोकरेंसी थी. 36-45 साल के हिसाब में ये आंकड़ा 36.3% रहा. इसी उम्र में 10 या उससे ज्यादा क्रिप्टो रखने वाले इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी 9.1% थी.

हर उम्र के इनवेस्टर्स में Bitcoin और Dogecoin की जोड़ी सबसे पसंद की रही. इसके बाद Bitcoin-Shiba Inu, Dogecoin-Shiba Inu और Bitcoin-Ethereum का जगह रहा. 36-45 साल वालों में Dogecoin-XRP, जबकि 26-35 और 46 साल से ज्यादा उम्र वालों में Dogecoin-Ethereum ज्यादा पसंद किया गया.

रात में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग

गुरुवार सबसे बिजी ट्रेडिंग दिन रहा और रविवार को एक्टिविटी सबसे कम रही. रात 10 से 11 बजे के बीच ट्रेडिंग सबसे ज्यादा हुई. शाम 7 बजे से आधी रात तक खरीदारी मजबूत रही. सुबह 3 से 5 बजे के बीच एक्टिविटी सबसे कम रही.

आंध्र प्रदेश में Bitcoin की जगह Dogecoin सबसे पसंदीदा रहा. यहां कुल क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.3% रही, जो टॉप 10 बाजारों में सबसे ज्यादा थी.

CoinSwitch के को-फाउंडर आशीष सिंघल ने कहा कि समय के साथ इन्वेस्टर ज्यादा जानकारी लेकर और सोच समझकर क्रिप्टो में हिस्सा ले रहे हैं. उनके मुताबिक, भारत में क्रिप्टो को अब सिर्फ नए इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर नहीं देखा जा रहा.

यह भी पढ़ें- ‘राम मंदिर प्रसाद’ बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *