राखी एड विवाद के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड की यादों में खोईं कृति सेनन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

f1429d9bf23d99e0076fc972aaae751517875678066481064 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिलहाल एक विवाद का हिस्सा बन गई हैं. हाल ही में उनका एक राखी का विज्ञापन वीडियो सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस के छोटे कपड़ों को लेकर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की थी और कुत्ते को राखी बांधने पर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी. इस विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करने के अलावा खुद की भी ढेर सारी फोटोज पोस्ट की हैं.

रूमर्ड बॉयफ्रेंड की यादों में खोईं कृति सेनन

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. ये सभी हाल ही के दिनों की फोटोज है. इसमें एक फोटो में वो अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ क्रिकेट स्टेडियम में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ यादें कैद कीं और भी बहुत सारी यादें जीं.’

ये भी पढ़ें: ‘हैवान’ से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

कृति का दिखा अलग-अलग अंदाज

कृति सेनन ने अपनी जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो कभी पूल में नहाती हुई नजर आ रही हैं तो कभी अपने हाथ से अपना चेहरा छिपाती हुई दिखाई दे रही हैं. तो कभी वो कुछ खाती हुई भी नजर आ रही हैं. ये सभी तस्वीरें एक्ट्रेस के वेकेशन की है. एक तस्वीर में कृति को उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन के साथ भी देखा जा सकता है. नूपुर अपनी बड़ी बहन को सिर पर किस कर रही हैं.

लंबे वक्त से कबीर को डेट कर रही हैं कृति!

35 वर्षीय कृति सेनन लंबे वक्त से कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. कबीर ब्रिटेन बेस्ड बिजनेमैन हैं. उनका ताल्लुक एक मशहूर और अमीर घराने से है. बता दें कि कबीर और कृति को अब तक कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि कृति ने अब तक अपने रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है. 

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

कृति सेनन पिछली बार शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आईं थीं. इस फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था. हालांकि इसे दर्शकों का टिकट खिड़की पर मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. 

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- ‘मैं भी काफी कंफ्यूज था’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *